IPL 2024 Kolkata Knight Riders Full Squad List : नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाजों की जरूरत थी और इसलिए उन्होंने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा। अंत में उन्होंने तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी खरीद लिया।
आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 32.7 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी। उसने कुल 10 खिलाड़ी खरीदे, जिसमें मिचेल स्टार्क पर लगाई गई रिकॉर्ड 24.75 करोड़ की बोली शामिल है। टीम ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किए थे। अब नीलामी के बाद टीम के पास कुल 23 खिलाड़ी हैं, जिनमें आठ विदेशी शामिल हैं।
विज्ञापन
नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाजों की जरूरत थी और इसलिए उन्होंने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा। अंत में उन्होंने तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी खरीद लिया। मुजीब उर रहमान और केएस भरत के रूप में उन्हें एक बैक-अप स्पिनर और एक बैक-अप विकेटकीपर मिला।
वे गुरबाज पर काफी भरोसा करते हैं। हालांकि, केकेआर में अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाजों की कमी है। टीम की बल्लेबाजी की गहराई में भी कमी दिखती है। रमनदीप सिंह ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 222.80 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए थे, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा यह तो वक्त ही बताएगा।