फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023 GT Full Squad: नीलामी के बाद ऐसी है गुजरात टाइटंस की टीम, जानें हार्दिक की टीम में कौन हुआ शामिल

Sat, 24 Dec 2022 01:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL 2023 Gujarat Titans Full Squad List : नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इनमें से दो खिलाड़ी ट्रेड के जरिए कोलकाता की टीम में गए थे। इसके बाद गुजरात के पर्स में अब 19.25 करोड़ रुपये थे। गुजरात ने नीलामी शुरू होते ही न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियम्सन को खरीद लिया।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इस बार भी मजबूत टीम तैयार की है। इस नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 14.8 करोड़ रुपये खर्च कर सात खिलाड़ियों को खरीदा है। गुजरात के पर्स में 4.45 करोड़ रुपये बचे रह गए। नीलामी में गुजरात टाइटंस की टीम को एक सलामी बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज की तलाश थी। गुजरात टाइटंस ने शिवम मावी और केन विलियम्सन को खरीदकर यह तलाश पूरी की।
विज्ञापन


नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इनमें से दो खिलाड़ी ट्रेड के जरिए कोलकाता की टीम में गए थे। इसके बाद गुजरात के पर्स में अब 19.25 करोड़ रुपये थे। गुजरात ने नीलामी शुरू होते ही न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियम्सन को खरीद लिया। उसने विलियम्सन को दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में ही खरीदा। उसे शिवम मावी और जोशुआ लिटिल को खरीदने के लिए मेहनत करनी पड़ी। मावी और लिटिल पर अन्य टीमों ने भी बोली लगाई। गुजरात ने मावी को छह करोड़ और लिटिल को 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

नीलामी से पहले गुजरात की टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद।

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
केन विलियम्सन (दो करोड़ रुपये)
ओडियन स्मिथ (50 लाख रुपये)
श्रीकर भरत (1.20 करोड़ रुपये)
शिवम मावी (छह करोड़ रुपये)
उर्विल पटेल (20 लाख रुपये)
जोशुआ लिटिल (4.40 करोड़ रुपये)
मोहित शर्मा (50 लाख रुपये)
विज्ञापन

नीलामी के बाद गुजरात की पूरी टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, केन विलियम्सन, श्रीकर भरत, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, उर्विल पटेल, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, राशिद खान, शिवम मावी, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद।

संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल, केन विलियम्सन, श्रीकर भरत, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें