फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Mega Auction: कोलकाता में ऑलराउंडर्स की भरमार लेकिन अच्छे विकेटकीपर की कमी, कप्तान को लेकर सस्पेंस बरकरार

Sun, 13 Feb 2022 10:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता ने सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती को खरीदा था। इसके बाद इस टीम ने पैट कमिंस, श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ियों को खरीदा।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में कोलकाता टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और संतुलित टीमों में से एक है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले दो कैरिबियन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और भारत के उभरते हुए ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को रिटेन किया था। इसके बाद पैट कमिंस, श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा को अपने साथ जोड़कर काफी मजबूत टीम तैयार की है। कोलकाता की टीम दिल खोलकर खिलाड़ियों को खरीदने में पैसा खर्च करती है। कोलकाता अब तक दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है।
विज्ञापन


कोलकाता ने इस बार अपनी टीम में कई बेहतरीन ऑलराउंडर रखे हैं, लेकिन उनके पास अच्छे विकेटकीपर नहीं हैं। कोलकाता ने विकेटकीपर के रूप में शेल्डन जैक्सन और सैम बिलिंग्स को अपनी टीम में शामिल किया है। इनमें से कोई भी आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेला है। ऐसे में कोलकाता की टीम परेशानी में फंस सकती है। वहीं कोलकाता के कप्तान को लेकर भी अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। श्रेयस अय्यर को कोलकाता का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन पैट कमिंस भी कप्तानी के दावेदार हैं। 

कुल खिलाड़ी- 25
विदेशी खिलाड़ी- 8
पर्स में बची राशि- 45 लाख

कोलकाता की टीम में शामिल खिलाड़ी 
खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस रोल
आंद्रे रसेल रिटेन 12 करोड़ ऑलराउंडर
वरुण चक्रवर्ती रिटेन 8 करोड़  स्पिन गेंदबाज
वेंकटेश अय्यर रिटेन  8 करोड़ ऑलराउंडर
सुनील नरेन रिटेन  6 करोड़  ऑलराउंडर
पैट कमिंस 2 करोड़ 7.25 करोड़ गेंदबाज
श्रेयस अय्यर 2 करोड़ 12.25 करोड़ बल्लेबाज
नीतीश राणा 1 करोड़ 8 करोड़ बल्लेबाज
शिवम मावी 40 लाख 7.25 करोड़ तेज गेंदबाज
शेल्डन जैक्सन 30 लाख 60 लाख विकेटकीपर
अजिंक्य रहाणे 1 करोड़ 1 करोड़ बल्लेबाज
रिंकू सिंह 20 लाख 55 लाख बल्लेबाज
अनुकूल रॉय 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
रसिख सलाम 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
बाबा इंद्रजीत 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
चमिका करुणारत्ने 50 लाख 50 लाख ऑलराउंडर
अभिजीत तोमर 20 लाख 40 लाख बल्लेबाज
प्रथम सिंह 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
अशोक शर्मा 20 लाख 55 लाख तेज गेंदबाज
सैम  बिलिंग्स 2 करोड़ 2 करोड़ विकेटकीपर
एलेक्स हेल्स 1.5 करोड़ 1.5 करोड़ बल्लेबाज
टिम साउदी 1.5 करोड़ 1.5 करोड़ गेंदबाज
रमेश कुमार 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
मोहम्मद नबी 1 करोड़ 1 करोड़ ऑलराउंडर
उमेश यादव 2 करोड़ 2 करोड़ तेज गेंदबाज
अमन खान 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
विज्ञापन

कोलकाता की संभावित टीम
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, चमिका करुणारत्ने, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

आईपीएल में कैसा रहा है कोलकाता का सफर
कोलकाता की टीम दो बार फाइनल जीत चुकी है। यह टीम 2012 और 2014 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद से कोलकाता ने कभी खिताब नहीं जीता है। 2021 में भी यह टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चेन्नई के हाथों इसे हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर यह टीम सात बार नॉकआउट मैचों में पहुंची और सिर्फ दो बार ही फाइनल जीत पाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें