आईपीएल की बोली में इस बार सचिन तेंदुलकर, सैयद किरमानी, दिलीप दोशी, रोजर बिन्नी और क्रेग मैक्डरमॉट जैसे बड़े क्रिकेटरों की धड़कनें तेज रहेंगी। उनके जिगर के टुकड़ों का भविष्य इस बोली में दांव पर जो लगा होगा। इस बोली में देश और विदेश के आठ टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के बेटे शामिल हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन, सैयद किरमानी के 31 वर्षीय विकेटकीपर बेटे सादिक हसन किरमानी और दिलीप दोशी के 42 वर्षीय पुत्र खब्बू स्पिनर इंग्लैंड के नयन दोशी का आधार मूल्य 20 लाख रुपये है।