फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction में यूसुफ पठान को किसी ने नहीं खरीदा तो भावुक हुए छोटे भाई इरफान

Fri, 20 Dec 2019 08:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यूसुफ पठान और इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
2007 टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे यूसुफ पठान को IPL 2020 नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके यूसुफ अपनी विस्फोटक पारियों के लिए पहचाने जाते हैं।

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए केन विलियमसन की अगुवाई वाली SRH ने उन्हें रिटेन न करते हुए टीम से बाहर कर दिया था, जिसके बाद गुरुवार को कोलकाता में हुई नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने उनपर दांव लगाना जरूरी नहीं समझा। अब यूसुफ के छोटे भाई और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने ट्विटर पर एक भावुक संदेश लिखा  है।
विज्ञापन

2 of 5
यूसुफ पठान और इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
ऐसे समय में जब यूसुफ को इंडियन प्रीमियर लीग में किसी ने नहीं खरीद तो तो छोटे भाई इरफान पठान उनके समर्थन में उतरे हैं। इरफान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट कर लिखा, 'छोटी-छोटी परेशानियां तुम्हारे करियर की व्याख्या नहीं कर सकती। तुम अपने पूरे करियर के दौरान शानदार रहे हो। एक वास्तविक मैच विनर। ढेर सारा प्यारा लाला।'
विज्ञापन

3 of 5
युसूफ पठान
कभी फ्रेंचाइजियों की पहली पसंद होने वाले यूसुफ पिछले कुछ सीजन से अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए थे। यही वजह रही कि एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले बड़े पठान नीलामी में दो बार नाम आने के बावजूद नहीं बिके। 37 वर्षीय इस स्पिन ऑलराउंडर के बल्ले से पिछले सीजन के 10 मैच में सिर्फ 40 रन ही निकले थे।

4 of 5
युसूफ पठान - फोटो : ipl
इतना ही नहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यूसुफ पठान ने पिछले दो सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। 2019 में बड़े पठान के बल्ले पर लगी जंग 2018 में भी कुंद ही थी। तब हैदराबाद के लिए 15 खेले मैच में यूसुफ ने 28.88 की औसत से 260 रन बनाए थे। 37 वर्षीय इस खिलाड़ी के आईपीएल करियर पर अगर एक नजर डाले तो 174 मुकाबले खेलने वाले यूसुफ ने 142.97 की स्ट्राइक रेट से 2 हजार 241 रन बनाए। साथ-साथ 7.40 की इकॉनमी से  42 विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
srh
अगर 2020 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बात की जाए तो इस साल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श, वेस्टइंडीज के फैबियन एलन, युवा भारतीय बल्लेबाज विराट सिंह, प्रियम गर्ग टीम के साथ जुड़े तो जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद, संजय यादव और बी. संदीप को भी सनराइजर्स ने खरीदा।

टीमः केन विलियमसन (कप्तान)  डेविड वार्नर, मनीष पांडे, विजय शंकर, राशिद खान, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल, शाहबाज नदीम, तुलसी थंपी, टी नटराजन, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, मिचेल मार्श, संदीप बावंका, फैबिएल ऐलेन, बिली स्टेनलेक, अब्दुल समद और संजय यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें