फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2019: 346 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी खेलेगी दांव, कब-कहां देखें नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग

Tue, 18 Dec 2018 08:21 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : self
विज्ञापन

आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। इस बार नीलामी में कुल 346 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी, जिनमें 226 भारतीय और 70 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं फैंस इस नीलामी को कब कहां और कैसे देख सकेंगे...

विज्ञापन


कब शुरू होगी आईपीएल 2019 की नीलामी?
आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार, 18 दिसंबर को होगी।

कहां होगी IPL 2019 की नीलामी?
आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में होगी।

कौन-कौन सी टीमें होंगी शामिल?
आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल  और कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


किस वक्त शुरू होगी नीलामी?
दोपहर 02:30 बजे से शुरू होकर रात 09:30 बजे तक चलेगी आईपीएल सीजन-12 की नीलामी।

कहां देख सकते हैं IPL 2019 की नीलामी का लाइव प्रसारण?
आईपीएल की इस नीलीमी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आइपीएल 2019 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग ?
आईपीएल 2019 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें