बेंगलुरु में लगी
आईपीएल की मंडी में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हो रही है। अभी तक इंग्लैंड के ऑलराउंडर
बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें
राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में खरीदा। इसके बाद
के एल राहुल को पंजाब ने और सनराइजर्स हैदराबाद ने
मनीष पांडे के लिए 11 करोड़ रुपए की बोली लगाई।
वहीं,
करुण नायर की बोली भी चौंकाने वाली रही। करुण नायर का बेस प्राइज सिर्फ 50 लाख रुपए था, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा।
अभी तक तीसरा सबसे मंहगा खिलाड़ी डेयरडेविल्स ने खरीदा है। डीडी ने ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज
ग्लेन मैक्सवेल को 9.40 करोड़ का दांव खेला। इन सबके बीच आईपीएल नीलामी को लेकर सोशल मीडिया पर
पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। बता दें कि आईपीएल में पाकिस्तान खिलाड़ियों के खेलने पर बैन है।