फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से क्रिकेट जगत में हलचल, IPL समेत दुनियाभर के बड़े टूर्नामेंट पर लगा ग्रहण

Sat, 14 Mar 2020 09:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिडनी क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चीन के वुहान से दो महीने पहले शुरू हुए कोरोना वायरस ने अब दुनियाभर में विकराल रूप ले लिया है। कुछ ही समय के अंदर महामारी का रूप ले चुके इस वायरस से अब तक सौ से अधिक देश प्रभावित हुए हैं। लगातार बढ़ रही मौतों को देखते हुए हर तरफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वहीं खेल जगत भी इससे अछूता नहीं रह गया है और कुछ खिलाड़ियों के संक्रमित पाए जाने के बाद से कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी रद्द या स्थगित करने पड़े हैं। यहां तक कि इसी साल जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के आयोजन पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल क्रिकेट जगत में इसे लेकर हाहाकार मचा हुआ है और यही वजह है कि एक के बाद एक कई टूर्नामेंट के आयोजन पर इसका प्रभाव पड़ा है।
  • आईपीएल का आयोजन अब 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल से होगा।
  • आईसीसी की दुबई में होने वाली बोर्ड मीटिंग की तारीख आगे बढ़ी। 
  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज बंद दरवाजे के अंदर हो रही है।
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आखिरी दो वनडे मुकाबले रद्द कर दिए गए हैं। 
  • सचिन-लारा समेत दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को रद्द कर दिया गया है।
  • इंग्लैंड का श्रीलंकाई दौरा स्थगित कर दिया गया है, दोनों टीमों को यहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी।
  • पाकिस्तान की टी-20 लीग पीएसएल के बाकी सभी मुकाबले बंद दरवाजों के बीच खेले जाएंगे।
  • पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी वापस घर लौटेंगे। 
  • कोरोना वायरस के कारण ईरानी कप खाली स्टेडियम में बगैर दर्शकों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें