इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण का रंगारंग उद्घाटन समारोह शुक्रवार को मुंबई में किया जाएगा, जिसमें ग्लैमर का जबर्दस्त तड़का होगा।
इसमें बॉलीवुड के कई सितारे और अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार परफॉर्म करते हुए दिखेंगे। कार्यक्रम में अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउस सहित बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीस, कैटरीना कैफ और यो यो हनी सिंह भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
इतना ही नहीं विंडीज के स्टार क्रिकेटर और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे ड्वेन ब्रावो अपना चर्चित डांस चैंपियंस करेंगे।
इस बार दो नई टीमों राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस को शामिल किया गया है।