आईपीएल के 12वें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान कोहली और केकेआर के कप्तान गंभीर भिड़ गए।
मैच के दौरान 10वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली 35 के स्कोर पर बालाजी की गेंद पर कैच आउट हो गए।
कोहली आउट होने के बाद पवेलियन जाने के बजाय गंभीर को अपशब्द कहने लगे। जिसके बाद गंभीर और कोहली में मैदान पर बहस शुरू हो गई।
माना जा रहा है कि कोहली के आउट होने के बाद गंभीर ने उन पर कमेंट किया जिसके बाद कोहली भड़क गए। कोहली 35 रन बना कर आउट हुए।
बात आगे बढ़ती इससे पहले केकेआर के खिलाड़ी रजत भाटिया ने दोनों को शांत किया।