फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2027: इरफान पठान ने बोल्ट को रिलीज करने के फैसले का बचाव किया, इस खिलाड़ी को बाहर करने से हुए हैरान

Tue, 24 Nov 2026 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस में अर्शदीप सिंह के शामिल होने के बाद ट्रेंट बोल्ट को रिलीज करने के फैसले को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सही बताया है। उनका मानना है कि अर्शदीप के आने से मुंबई को भारतीय बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिल गया है। 
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए पंजाब किंग्स से भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ लिया था। अर्शदीप के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर दिया गया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मुंबई के इस फैसले को सही ठहराया है। उनका मानना है कि टीम में अर्शदीप जैसे भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के आने के बाद बोल्ट को रिलीज करना समझदारी भरा फैसला है। बोल्ट ने पिछले सीजन में पांच मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

बोल्ट को रिलीज करने का कारण बताया 
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर चर्चा करते हुए इरफान पठान ने कहा, अर्शदीप सिंह के मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण में आने के बाद ट्रेंट बोल्ट को रिलीज करना पूरी तरह समझ में आता है। बोल्ट एक विदेशी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और अब मुंबई के पास उनकी जगह एक भारतीय बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मौजूद है। दीपक चाहर का टीम में नहीं होना भी समझा जा सकता है, क्योंकि पिछले पांच-छह वर्षों में उन्होंने शायद ही कभी पूरा सीजन खेला हो। मुंबई ने अपने नए गेंद के गेंदबाज का इंतजाम कर लिया है।

नीलामी में मुंबई की रणनीति देखने के लिए उत्साहित
इरफान पठान अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर को रिलीज किए जाने से हैरान नजर आए। उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस गजनफर और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को साथ रखकर विदेशी स्पिन गेंदबाजों की अच्छी जोड़ी बना सकती थी। उन्होंने आगे कहा, इसके बावजूद मुंबई इंडियंस नीलामी में काफी बड़े पर्स के साथ उतरने वाली है। जब भी मुंबई इंडियंस मिनी ऑक्शन में बड़े बजट के साथ आती है, तो कुछ खास करती है और ऐसे खिलाड़ी को खोज निकालती है, जो सभी को हैरान कर देता है। मैं यह देखने के लिए काफी उत्साहित हूं कि टीम नीलामी में क्या करती है, क्योंकि इन खिलाड़ियों के जाने के बावजूद उसका गेंदबाजी आक्रमण पहले से ही काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद का मानना है कि मुंबई इंडियंस की खिताबी सफलता में हमेशा से मजबूत गेंदबाजी जोड़ी की अहम भूमिका रही है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह के जुड़ने को टीम के लिए बड़ा फायदा बताया। मुकुंद के मुताबिक, पिछले कुछ सीजन में विपक्षी टीमें बुमराह के खिलाफ संभलकर खेलती थीं और दूसरे गेंदबाजों को निशाना बनाती थीं। लेकिन अब अर्शदीप की मौजूदगी में ऐसा करना आसान नहीं होगा।

मुकुंद ने कहा, एक मजबूत गेंदबाजी संयोजन लगभग हमेशा से मुंबई इंडियंस की खिताबी जीत की खासियत रहा है। जब टीम ने खिताब जीता, तब उसके पास लसिथ मलिंगा थे। इसके बाद मलिंगा और बुमराह की जोड़ी बनी और फिर कुछ समय तक बुमराह के साथ मिचेल मैक्लेनाघन ने जिम्मेदारी संभाली। आपके पास हमेशा मुख्य गेंदबाज का साथ देने वाला एक दूसरा गेंदबाज रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें