फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स में नहीं होगा अब कोई और ट्रेड!: अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा के भविष्य को लेकर क्या फैसला? जानिए

Tue, 10 Nov 2026 05:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा को ट्रेड नहीं करने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने अपनी ट्रेड विंडो भी बंद कर दी है। हालांकि, टीम की कप्तानी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऋषभ पंत और केएल राहुल भी कप्तानी के दावेदार माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
आशुतोष-अक्षर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दो अहम खिलाड़ियों अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा को लेकर बड़ा फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि वह दोनों खिलाड़ियों को ट्रेड नहीं करेगी। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी ट्रेड विंडो भी बंद कर दी है। यानी रिटेंशन की समयसीमा से पहले अब फ्रेंचाइजी किसी अन्य खिलाड़ी के साथ ट्रेड नहीं करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

आशुतोष-अक्षर - फोटो : ANI
अक्षर और आशुतोष के ट्रेड पर सस्पेंस खत्म
हाल के दिनों में अक्षर पटेल के चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में जाने और आशुतोष शर्मा को दूसरी फ्रेंचाइजी द्वारा अपने साथ जोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने पुष्टि की है कि दोनों खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अब कोई और ट्रेड नहीं होगा।' इस फैसले से अक्षर और आशुतोष के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, टीम के सामने अब आईपीएल 2027 के लिए कप्तानी का फैसला करने की चुनौती है।

ऋषभ पंत-अक्षर पटेल - फोटो : IPL
कप्तानी को लेकर तस्वीर साफ नहीं
  • अक्षर पटेल ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। हालांकि, बल्ले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में 19.22 की औसत और 131.06 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने 13 पारियों में 11 विकेट हासिल किए और उनकी इकोनॉमी 8.18 रही।
  • दूसरी ओर, आशुतोष शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने आठ मैचों में 171 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 181.91 रहा। मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता टीम के लिए अहम रही है।
  • अक्षर के टीम में बने रहने के बावजूद दिल्ली की कप्तानी को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जाएंंट्स से ट्रेड के जरिए दिल्ली में वापसी हुई है। वहीं, केएल राहुल भी कप्तानी के विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए अपने कप्तान पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। ऐसे में अक्षर का टीम में बने रहना इस बात की गारंटी नहीं है कि वह अगले सीजन में भी कप्तानी करेंगे।

ऋषभ पंत - फोटो : IANS/IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स पहले ही कर चुकी है दो बड़े ट्रेड
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2027 से पहले दो खिलाड़ियों की अदला-बदली कर चुकी है। ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जाएंट्स से दिल्ली लौटे हैं, जबकि दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ की टीम में शामिल हुए हैं। इसके अलावा टी. नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए हैं। उनके बदले लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन

आईपीएल - फोटो : BCCI
17 नवंबर तक जमा करनी है रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची
आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करनी है। दिल्ली कैपिटल्स ने फिलहाल ट्रेड को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। अब टीम का ध्यान बचे हुए खिलाड़ियों के चयन, स्क्वॉड को अंतिम रूप देने और कप्तानी के फैसले पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें