फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs SRH: ईशान क्यों बने कार्यवाहक कप्तान के लिए पहली पसंद? विटोरी ने बताया; कमिंस की उपलब्धता पर दिया बयान

Fri, 27 Mar 2026 09:08 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले ही यह तय हो गया था कि सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती चरण में नहीं खेल सकेंगे। इसी कारण ईशान किशन को टीम को स्टैंड इन कप्तान बनाया गया। अब डेनियल विटोरी ने ईशान को ये जिम्मेदारी सौंपे जाने के बारे में बताया है।
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने शुक्रवार को कहा कि ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाने का फैसला लेने में टीम प्रबंधन को हिचक नहीं हुई क्योंकि वह आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी और कप्तान हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण से बाहर रहेंगे जिस कारण उनकी अनुपस्थिति में ईशान हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। सनराइजर्स की टीम पिछले कुछ सीजन से आक्रामक बल्लेबाजी कर रही है, लेकिन टीम 2016 के बाद से अब तक कभी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

विटोरी बोले- ईशान और अभिषेक का तालमेल अच्छा
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। इस मैच से पहले विटोरी ने कहा, ईशान लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। वह कई टीमों के साथ खेले हैं और काफी सफल रहे हैं। उनमें आत्मविश्वास कूट कूटकर भरा है। वह अंडर 19 टीमों और इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली अपने प्रदेश की टीम के कप्तान रह चुके हैं। वह आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी और कप्तान हैं और यही देखकर उन्हें कप्तानी दी गई है। अभिषेक और उनका तालमेल अच्छा है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और टीम को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। इस सत्र में दोनों मोर्चे से अगुआई करेंगे।
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों में खेलने के लिए फिट हो सकते हैं कमिंस
विटोरी ने कहा कि कमिंस अगले पखवाड़े में कप्तानी के लिए लौट सकते हैं। कमिंस की उपलब्धता को लेकर विटोरी ने कहा, कमिंस की फिटनेस जबरदस्त रही है और कुछ समय से खेल से बाहर होने के कारण उनके पास फिटनेस पर काम करने के लिए समय भी है। गेंदबाजी का कार्यभार ही चुनौती थी और उसे लेकर एक बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद वह अगले 10-12 दिन में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें