फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: बंगलूरू से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? डीके शिवकुमार ने दिया जवाब; टिकट विवाद पर की बात

Wed, 06 May 2026 10:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि आईपीएल फाइनल को अहमदाबाद शिफ्ट करने का कारण वहां का बड़ा स्टेडियम है, न कि विधायकों को टिकट देना। उन्होंने टिकट वितरण से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वेन्यू बदलने का इससे कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार, उपमुख्यमंत्री कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को इस आरोप को खारिज कर दिया कि आईपीएल फाइनल का आयोजन बंगलूरू से अहमदाबाद इसलिए स्थानांतरित किया गया क्योंकि विधायकों को टिकट बांटे जा रहे थे। शिवकुमार ने कहा कि अहमदाबाद में बड़ा स्टेडियम होने के कारण वहां अधिक दर्शकों को बैठाया जा सकता है, यही वजह हो सकती है कि फाइनल वहां शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

स्टेडियम बड़ा होने की वजह से बदला वेन्यू?
शिवकुमार ने कहा, 'अहमदाबाद में बड़ा स्टेडियम है और वहां ज्यादा दर्शकों की क्षमता है। यही कारण रहा होगा। विधायकों को टिकट देने और वेन्यू बदलने का कोई संबंध नहीं है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या विधायकों की टिकट मांग के कारण यह फैसला लिया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'कुछ जगहों पर तो 50 प्रतिशत टिकट आरक्षित रहते हैं।'
विज्ञापन

बीसीसीआई ने क्या कहा?
रिपोर्टरों द्वारा यह कहे जाने पर कि बीसीसीआई ने टिकट से जुड़े मुद्दों का संकेत दिया है, उन्होंने जवाब दिया, 'वे ऐसे बयान देते रहें, मैं उचित समय पर जवाब दूंगा।' पहले बंगलूरू को फाइनल की मेजबानी के लिए संभावित माना जा रहा था, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूदा चैंपियन थी। हालांकि, बीसीसीआई ने घोषणा की कि 31 मई को होने वाला फाइनल लगातार दूसरे साल अहमदाबाद में होगा। क्वालिफायर-1 धर्मशाला में और बाकी दो प्लेऑफ मैच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने कहा कि फाइनल का वेन्यू स्थानीय एसोसिएशन और प्रशासन की कुछ आवश्यकताओं के कारण बदला गया, जो बोर्ड के निर्धारित दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें