फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के प्रदर्शन में क्यों आई गिरावट? इरफान पठान ने बताया कारण

Fri, 08 May 2026 02:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन मौजूदा आईपीएल सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अब आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता के एक कार्यक्रम में बात करते हुए बताया है कि किस कारण अक्षर प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होने वाला है। सीजन की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ करने वाली दिल्ली की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दिल्ली को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। डीसी के खराब प्रदर्शन की एक वजह कप्तान अक्षर पटेल की खराब फॉर्म भी रही है। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अक्षर के खराब प्रदर्शन की वजह कप्तानी का दबाव बताया है। 
विज्ञापन

पठान बोले- दबाव में लग रहे हैं अक्षर
पठान ने कहा, अक्षर अभी कप्तानी, गेंदबाजी और बल्लेबाजी को एक साथ संतुलित करने की कोशिश में दबाव में लग रहे हैं। प्रदर्शन अच्छा न होने की स्थिति में आप हमेशा कप्तान की ओर देखते हैं। अक्षर पटेल जो इस सीजन में टीम की कप्तानी कर रहे हैं, वह भी ऐसी ही स्थिति में हैं। एक बात जो मैंने महसूस की है, वह यह है कि कभी-कभी टीम की कप्तानी करते समय, वह गेंद से खुद को रोक लेते हैं। वह ऐसे गेंदबाज हैं जो पावरप्ले में नियमित तौर पर गेंदबाजी कर सकते हैं। मुझे चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी वाला मैच याद है, जहां उन्होंने थोड़ी देर से गेंदबाजी की थी। वह पावरप्ले के दौरान पहले आ सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

पठान ने कहा, कप्तान के तौर पर कई जिम्मेदारियां संभालने की कोशिश करते हुए अक्षर की बल्लेबाजी में गिरावट आई है और वह अपनी गेंदबाजी पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे। कभी-कभी वह अपनी गेंदबाजी को आगे नहीं बढ़ा पाते क्योंकि वह दूसरे गेंदबाजों से सर्वश्रेष्ठ निकलवाने के बारे में सोचते रहते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी गेंदबाजी को नजरअंदाज करना चाहिए क्योंकि वह एक शानदार गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन

अक्षर का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
अक्षर पटेल ने मौजूदा सीजन में 10 मैचों में 8.25 के इकॉनोमी रेट से नौ विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो प्रदर्शन और भी खराब है। वह सात पारियों में सिर्फ 33 रन बना सके हैं।  दिल्ली को अगर बाकी चार मैच जीतकर प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखनी है, तो अक्षर पटेल को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से अहम योगदान देना होगा। टीम 10 मैचों में चार मैच जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें