फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: पंजाब के खिलाफ SRH की हैदराबाद में लगातार नौवीं जीत, कोनोली की मेहनत पर फिरा पानी; तालिका में बड़ा बदलाव

Wed, 06 May 2026 11:30 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मैच में हैदराबाद ने 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम सिर्फ 202 रन बना सकी। उनके लिए कूपर कोनोली ने शतकीय पारी खेली। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
हैदराबाद ने पंजाब को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के खिलाफ राजीव गांधी स्टेडियम में लगातार नौवीं जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 202 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। कूपर कोनोली ने इस मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

हैदराबाद ने पंजाब को हराया - फोटो : IANS
शीर्ष पर पहुंची हैदराबाद
हैदराबाद की इस जीत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। 11 में सात मुकाबले जीतकर टीम 14 अंक और +0.737 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, पंजाब किंग्स दूसरे पायदान पर है। तीसरे स्थान पर आरसीबी है और चौथे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स मौजूद है। एक स्थान पर किसी एक टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली हैदराबाद दूसरी टीम बन गई। उप्पल में टीम में 11 में से 10 मैच जीते हैं, जिनमें नौ बार हैदराबाद ने लगातार जीत दर्ज की। 

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420
राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147
चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 8 -0.949
कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 -0.539
मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
लखनऊ सुपर जाएंट्स 9 2 7 0 4 -1.076

कूपर कोनोली - फोटो : IANS
कोनोली का पहला आईपीएल शतक
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज चार के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। इसके बाद कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (5) के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 रन जोड़े, जबकि मार्कस स्टोइनिस (28) के साथ 20 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की। इस टीम को 63 के स्कोर पर चौथा झटका लगा, जिसके बाद कॉनली ने सूर्यांश शेडगे के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 47 रन जोड़कर टीम को परेशानी से निकालने की कोशिश की। सूर्यांश ने 17 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

कूपर कोनोली ने 19.4 ओवर में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कॉनली 59 गेंदों में आठ छक्कों और सात चौकों के साथ 107 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से शिवांग कुमार और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए, जबकि नीतीश रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हसन ने एक-एक विकेट निकाला।
विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन - फोटो : IANS
हैदराबाद की पारी
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 236 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह 8वीं बार है जब हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ 200+ स्कोर बनाया, जिससे उसने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली, जिसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ बार ऐसा किया है।

हैदराबाद की पारी की शुरुआत बेहद तेज रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सिर्फ 3.3 ओवर में 54 रन जोड़ दिए। अभिषेक ने 13 गेंदों पर 35 रन (4 छक्के, 2 चौके) ठोके, जबकि हेड ने 19 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ईशान ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन की आक्रामक पारी खेली। अंत में नितीश रेड्डी ने 13 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 236 तक पहुंचाया। इस पारी में हैदराबाद ने कुल 17 छक्के लगाए, जो पंजाब के खिलाफ उनका एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।

गेंदबाजी में पंजाब के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। मार्को यानसेन ने चार ओवर में 61 रन दे दिए और कोई विकेट नहीं लिया। यह दूसरी बार है जब उन्होंने आईपीएल में 60+ रन लुटाए। वहीं अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार विशाक ने एक-एक विकेट लिया। आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 60+ रन देने के मामले में अर्शदीप सिंह तीन बार के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि यानसेन, एनरिक नॉर्त्जे और विशाक दो-दो बार ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें