फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: रनों के अंतर से GT की सबसे बड़ी जीत, 2025 के बाद से जयपुर में सातवां मैच हारी RR; तालिका में बड़ा बदलाव

Sat, 09 May 2026 11:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 152 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
गुजरात ने राजस्थान को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी के बाद राशिद खान और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

गुजरात ने राजस्थान को हराया - फोटो : IANS
गुजरात ने दूसरा स्थान हासिल किया
रनों के अंतर के हिसाब से यह गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2023 में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराया था। वहीं, राजस्थान की चौथी बड़ी हार है। बता दें कि, 2025 से अब तक जयपुर में खेले आठ आईपीएल मैचों में राजस्थान सातवां मैच हारी है। इस जीत के साथ गुजरात 14 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान पांचवें पायदान पर खिसक गई।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 14 +0.228
पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 12 +1.234
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 8 -1.154
मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 3 7 0 6 -0.934

गुजरात ने राजस्थान को हराया - फोटो : IANS
राशिद खान और जेसन होल्डर ने तोड़ी राजस्थान की कमर
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस मुकाबले में टीम की कमान संभाल रहे यशस्वी जायसवाल सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए। महज 16 गेंदों में 36 रन बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी भी मोहम्मद सिराज की गेंद पर अरशद खान को कैच देकर पवेलियन लौटे। ध्रुव जुरेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 10 गेंदों में 24 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। शिमरॉन हेटमायर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और छह रन बनाकर आउट हुए।

रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। शुभम दुबे 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोफ्रा आर्चर को जेसन होल्डर ने पांच रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। दासुन शनाका 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए। जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में महज 12 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं, कगिसो रबाडा ने दो विकेट निकाले, जबकि सिराज ने एक विकेट चटकाया।

जोफ्रा आर्चर - फोटो : IANS
जोफ्रा आर्चर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
इससे पहले, गुजरात ने राजस्थान के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 229 रन बनाए। इस मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शुरुआत से ही राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। गुजरात की आक्रामक बल्लेबाजी के बीच राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा पहला ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। आर्चर ने अपना पहला ओवर पूरा करने के लिए कुल 11 गेंदें डालीं, जिसमें चार वाइड और एक नो-बॉल शामिल रही। उन्होंने इस ओवर में 18 रन खर्च किए। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह भी 11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं।

राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : IANS
पावरप्ले में गुजरात का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 82 रन जोड़े। यह जीटी का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। राजस्थान के गेंदबाज शुरुआती छह ओवरों में पूरी तरह बेबस नजर आए।

सुदर्शन-गिल - फोटो : IANS
गिल-सुदर्शन ने रचा इतिहास
गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी निभाई। यह आईपीएल इतिहास में दोनों बल्लेबाजों की नौवीं शतकीय साझेदारी रही। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी की बराबरी कर ली। इस सूची में अब सिर्फ विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी उनसे आगे है, जिन्होंने 10 बार शतकीय साझेदारी निभाई है।

सुदर्शन-गिल - फोटो : IANS
सलामी जोड़ी के तौर पर भी बराबरी
बतौर ओपनिंग जोड़ी गिल और सुदर्शन ने छठी बार 100 से ज्यादा रन जोड़े। इसके साथ ही उन्होंने डेविड वॉर्नर-शिखर धवन और अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड की जोड़ी की बराबरी कर ली। आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ियों में अब यह जोड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई है।

सुदर्शन-गिल - फोटो : IANS
सुदर्शन और गिल की शानदार पारियां
साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। उन्हें यश राज पुंजा ने आउट किया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और 44 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। गिल ने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IANS
सुंदर ने आखिर में लगाए ताबड़तोड़ रन
जोस बटलर 10 गेंदों में 13 रन बनाकर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने अंत में तेज बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। उनकी पारी में तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें