फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी को झटका, इस कारण शुरुआती चरण से बाहर हुए नुवान तुषारा

Fri, 27 Mar 2026 07:53 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच से पूर्व आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। टीम के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा शुरुआती चरण से बाहर हो गए हैं क्योंकि उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से एनओसी नहीं मिला है।
विज्ञापन
नुवान तुषारा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच से पूर्व करारा झटका लगा है। टीम के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा शनिवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के शुरुआती चरण से बाहर हो गए हैं। दरअसल, तुषारा फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके हैं जिस कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से आईपीएल खेलने के लिए अनापत्ति प्रमात्र पत्र (एनओसी) नहीं मिला है।
विज्ञापन


कोच ने हेजलवुड के पहला मैच नहीं खेलने की पुष्टि की
यश दयाल पहले ही टीम में नहीं हैं और जोश हेजलवुड के भी शुरुआती चरण में खेल पाने की संभावना नहीं है। आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने स्पष्ट किया है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हेजलवुड नहीं खेलेंगे। वहीं, ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार तुषारा श्रीलंका क्रिकेट के फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहे हैं। फिटनेस के मानदंडों पर खरा नहीं उतर पाने के कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट से एनओसी नहीं मिला है।

तुषारा पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा
रिपोर्ट के अनुसार तुषारा श्रीलंका क्रिकेट के फिटनेस टेस्ट में 29 में से न्यूनतम 17 अंक हासिल नहीं कर सके। उन्हें चार पांच दिन बार फिर से टेस्ट देने का मौका मिलेगा लेकिन उसमें नाकाम रहने पर उन्हें पूरे सत्र से बाहर रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें