फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: ऑरेंज कैप की दौड़ में क्लासेन-सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर, पर्पल कैप पर भुवनेश्वर का दावा मजबूत

Sat, 16 May 2026 10:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 का सीजन अब अंतिम चरण में पहुंच रहा है और इसके साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ भी दिलचस्प होती जा रही है। मौजूदा सीजन में फिलहाल सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए हैं, लेकिन उनके ठीक पीछे साई सुदर्शन और विराट कोहली हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का सीजन अब समापन की ओर बढ़ रहा है। लीग चरण खत्म होने को है जिसके बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीजन भी बल्लेबाजों का दम देखने को मिला है जिससे ऑरेंज कैप की दौड़ दिलचस्प हो गई है। फिलहाल इस रेस में हेनरिक क्लासेन और साई सुदर्शन सबसे आगे चल रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने मौजूदा सीजन में 500+ रन बनाए हैं, लेकिन क्लासेन अभी शीर्ष पर हैं। 
विज्ञापन

ऑरेंज कैप की दावेदारी
  • ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही है। 
  • क्लासेन 12 मुकाबलों में 153 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 508 रन बना चुके हैं। 
  • वहीं, साई सुदर्शन 501 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। 
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 484 रन बना चुके हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। 
  • सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 मुकाबलों में 481 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। 
  • केएल राहुल 477 रनों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

मार्श ने गिल को पीछे छोड़ा
आईपीएल 2026 के 59वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सात विकेट से हराया। एलएसजी की इस जीत के नायक मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों का सामना करते हुए 90 रनों की दमदार पारी खेली।  मार्श ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से आगे निकल गए हैं। मार्श इस सीजन खेले 12 मुकाबलों में 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 467 रन बना चुके हैं। वह आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं। इस मुकाबले में सीएसके की ओर से 20 रनों की पारी खेलने वाले संजू सैमसन आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। सैमसन इस सीजन 12 मुकाबलों में 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 450 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

भुवनेश्वर-रबाडा के बीच प्रतिस्पर्धा
आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है। वह इस सीजन अब तक खेले 12 मुकाबलों में 22 विकेट निकाल चुके हैं। वही, गुजरात टाइटंस की जर्सी में खेलते हुए कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 12 मुकाबलों में 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, राशिद खान 16 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (16 विकेट) पांचवें और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से इस सीजन खेल रहे कार्तिक त्यागी 16 विकेट लेकर छठे पायदान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें