फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: केकेआर के पास सर्वाधिक पर्स उपलब्ध, मुंबई के पास सिर्फ इतनी राशि शेष; जानें सभी टीमों की स्थिति

Sat, 15 Nov 2025 06:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फायदा केकेआर को हुआ है। केकेआर के पास अब 64.3 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है जो किसी भी फ्रेंचाइजी की तुलना में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और शनिवार को सभी 10 टीमों ने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की सूची जारी कर दी है। आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अगले महीने अबु धाबी में मिनी नीलामी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। अगर अबु धाबी में नीलामी होती है तो यह लगातार तीसरी बार होगा जब आईपीएल नीलामी विदेश में आयोजित होगी। 
विज्ञापन

केकेआर ने बड़े नामों को किया रिलीज
आईपीएल नीलामी से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बड़े नामों को रिलीज कर दिया है। केकेआर ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों को नीलामी में उतारने का फैसला किया है। वेंकटेश को केकेआर ने पिछले साल मेगा नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार उसने वेंकटेश को रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं, लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहे रसेल को भी केकेआर ने रिलीज कर दिया है। 

सीएसके ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईएल 2026 से पहले 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें रचिन रवींद्र और मथीशा पथिराना बड़े नाम है। सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड आउट किया था, जबकि संजू सैमसन को राजस्थान से ट्रेड के जरिये लिया था। वहीं, पंजाब किंग्स ने सिर्फ पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। 

केकेआर के पास 64 करोड़ से अधिक का पर्स
बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फायदा केकेआर को हुआ है। केकेआर के पास अब 64.3 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है जो किसी भी फ्रेंचाइजी की तुलना में सबसे ज्यादा है। केकेआर की टीम अब मिनी नीलामी के दौरान खिलाड़ियों को खरीदने के लिए अच्छी स्थिति में होगी। केकेआर के बाद सीएसके का नंबर है जिसके पास 43.4 करोड़ रुपये का पर्स मौजूद हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.5 करोड़ और लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास 22.95 करोड़ रुपये का पर्स मौजूद है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने के बाद सभी 10 टीमों के पास उपलब्ध पर्स
टीम उपलब्ध पर्स (करोड़ रुपये में)
लखनऊ सुपर जाएंट्स 22.95
राजस्थान रॉयल्स 16.05
सनराइजर्स हैदराबाद 25.5
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 16.4
कोलकाता नाइट राइडर्स 64.3
मुंबई इंडियंस 2.75
चेन्नई सुपर किंग्स 43.4
दिल्ली कैपिटल्स 21.80
गुजरात टाइटंस 12.9
पंजाब किंग्स 11.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें