फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: पंजाब-गुजरात मुकाबले में ग्लैमर का तड़का! प्रीति जिंटा के साथ इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने भी बिखेरा जलवा

Wed, 01 Apr 2026 04:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में ग्लैमर का तड़का भी लगा। प्रीति जिंटा और निम्रतपाल कौर की मौजूदगी ने प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा-निम्रतपाल कौर - फोटो : PBKS-Nimrat Khaira (insta-videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में जहां रोमांच की सारी हदें पार हुईं, वहीं ग्लैमर का तड़का भी लगा। मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में मेजबान पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस दौरान टीम की सह-मालकिन और मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी खूबसूरती से प्रशंसकों का दिल जीता। वहीं, पंजाबी फिल्मों की प्रसिद्ध अदाकारा निम्रतपाल कौर भी स्टैंड्स में बैठकर पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाते नजर आईं।
विज्ञापन

कूपर कोनोली - फोटो : IANS
पंजाब की जीत में चमके कूपर कोनोली
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई।

प्रीति जिंटा - फोटो : ANI
प्रीति जिंटा ने बढ़ाया मुल्लांपुर का पारा
इस मैच में ग्लैमर का तड़का भी लगा। पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा, जो अकसर अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टैंड्स पहुंचती हैं; उन्होंने टीम की जीत के बाद प्रशंसकों को पंजाब किंग्स की जर्सी भेंट कीं। वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रीति को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करते देखा जा सकता है। इस दौरान सीएम मान के साथ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पिता भी मौजूद रहते हैं। शुरुआत में प्रीति उन्हें पहचान नहीं पाती हैं, लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि वह भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान के पिता हैं, वह उनसे भेंट करती हैं।


(फोटो क्रेडिट: punjabkingsipl.in)

 
 
विज्ञापन

निम्रत खैर - फोटो : Nimrat Khaira (insta-videograb)
निम्रतपाल कौर भी रहीं मौजूद
इस दौरान पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री निम्रतपाल कौर भी मौजूद रहीं। पंजाब किंग्स की जर्सी पहनकर टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं निम्रत को देखते ही प्रशसंकों का उत्साह दोगुना हो गया। निम्रत ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से मैच की तस्वीरें साझा कीं हैं। इनमें वह पंजाब की जीत का जश्न मनाते दिख रही हैं।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें