फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: केकेआर पर बड़ी जीत के बाद भी शीर्ष-4 में नहीं सनराइजर्स, अंक तालिका पर डालें एक नजर

Fri, 03 Apr 2026 11:58 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL Points Table All Team Standings 2026: आईपीएल 2026 सीजन का पहला सप्ताह अब पूरा होने को है। सभी टीमों ने इस दौरान कम से कम एक-एक मैच खेल लिए हैं। आईपीएल में अब तक छह मैच हो चुके हैं। आइए जानते हैं फिलहाल अंक तालिका की स्थिति कैसी है और कौन सी टीम किस स्थान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भी हैदराबाद अंक तालिका में शीर्ष चार पर नहीं है। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 226 रन बनाए थे। केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर सिमट कर मैच 65 रन से हार गई। केकेआर और सनराइजर्स के बीच खेला गया मुकाबला इस सीजन का छठा मुकाबला था। आइए देखते हैं कि इस मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदलाव हुए हैं... 
विज्ञापन

राजस्थान शीर्ष पर मौजूद
राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आठ विकेट से हराया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर काबिज है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया था। बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराने वाली दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर काबिज है। दिल्ली ने अपना पहला मैच छह विकेट से जीता था। मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को विकेट विकेट से हराया था। 

सनराइजर्स छठे स्थान पर पहुंची
पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया था। केकेआर के खिलाफ 65 रन से जीत दर्ज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति सुधरी है। टीम पूर्व के नौवें स्थान से छठे स्थान पर आ गई है। गुजरात टाइटंस सातवें, लखनऊ सुपर जाएंट्स आठवें, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 10वें स्थान पर हैं। अंक तालिका में टीमों का स्थान जीत-हार के अलावा रन रेट के आधार पर तय किया गया है। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई में मैच होना है। दोनों टीमों का सीजन का यह दूसरा मैच है। सीएसके जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वहीं, गुजरात के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
विज्ञापन

आईपीएल 2026 की अंक तालिका (छह मैचों के बाद)
स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 0 2 +4.171
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 2 +2.907
3 दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 0 2 +1.397
4 मुंबई इंडियंस 1 1 0 0 2 +0.687
5 पंजाब किंग्स 1 1 0 0 2 +0.509
6 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 0 2 +0.469
7 गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 0 -0.509
8 लखनऊ सुपर जाएंट्स 1 0 1 0 0 -1.397
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 0 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 1 0 1 0 0 -4.171
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें