चोट के बाद वापसी पर क्या बोले अय्यर?
अय्यर ने अपनी चोट से वापसी के संघर्ष के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि चोट के दौरान उनका काफी वजन कम हो गया था, लेकिन कड़ी मेहनत से उन्होंने खुद को फिर से फिट किया। उन्होंने कहा, 'चोट के बाद वापसी आसान नहीं होती, लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं। अब मैं पूरी तरह फिट हूं और टीम का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।'
'हम अपने सभी घरेलू मैच जीतना चाहेंगे'
पंजाब के फैंस द्वारा दिए गए 'सरपंच साहब' के नाम पर प्रतिक्रिया देते हुए अय्यर ने कहा कि उम्मीदें ज्यादा होना अच्छी बात है, और उनका लक्ष्य साफ है, आईपीएल ट्रॉफी जीतना। वहीं, टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी कप्तान की बातों का समर्थन किया। उन्होंने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में खेलने को खास बताया। उन्होंने कहा, 'जब 30 हजार लोग आपको चीयर करते हैं, तो वो एक अलग ही एहसास होता है। हम इस साल अपने सभी होम मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।'
पंजाब किंग्स से लगाव पर क्या बोले अर्शदीप?
अर्शदीप ने अपने करियर में पंजाब किंग्स के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि टीम ने उन पर भरोसा जताया, जब कोई और टीम तैयार नहीं थी। तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं इस फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहना चाहता हूं और टीम के लिए कई ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं।' टीम के इस आत्मविश्वास, मजबूत एकजुटता और जोश को देखते हुए, पंजाब किंग्स इस सीजन में दमदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: धमाकेदार घरेलू सत्र के बाद आईपीएल में धमाल मचाने को तैयार अनुकूल रॉय, KKR की प्लेइंग 11 में मौका तय?