फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल में पर्ची सेलिब्रेशन बना चर्चा का विषय, दिग्गज खिलाड़ियों ने उठाए सवाल; जानें किसने क्या कहा

Sun, 17 May 2026 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी पर्ची सेलिब्रेशन के जरिये सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर डाली है।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


आईपीएल 2026 के दौरान युवा खिलाड़ियों के बीच एक नया 'ट्रेंड' शुरू हो गया है। अच्छा प्रदर्शन करने या विकेट चटकाने के बाद खिलाड़ी जेब से पर्ची निकालकर अनोखे अंदाज में जश्न मना रहे हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह तीन बार विकेट लेने के बाद पर्ची निकालकर सेलिब्रेट करते दिखाई दिए। हालांकि, इस तरह के सेलिब्रेशन पर अब पूर्व क्रिकटरों ने सवाल उठाए हैं। 

रायुडू ने जताई नाराजगी
भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने आकाश के 'पर्ची सेलिब्रेशन' पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आकाश को क्या लगता है कि वह इस तरह जश्न मनाकर टीवी पर काफी कूल दिखेंगे? रायुडू ने इस तरह के सेलिब्रेशन पर पूरी तरह से बैन लगाने की अपील की और कहा कि खिलाड़ियों को पर्ची लाने की इजाजत ही नहीं देनी चाहिए। आकाश ने अपनी जेब से जो पर्ची निकाली थी, उस पर लिखा था, अक्की ऑन फायर। आकाश को पता है कि टी20 क्रिकेट में विकेट कैसे लेना है।
विज्ञापन

स्टेन बोले- इस तरह के जश्न पर लगे रोक
आकाश से जब उनके इस सेलिब्रेशन को लेकर मैच के बाद सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। आकाश ने यहां तक कहा कि यह चीज उन्हें मैच के दौरान प्रेरित करती है और वह ऐसा करना जारी रखेंगे। 24 वर्षीय इस तेज गेंदबाज के 'पर्ची सेलिब्रेशन' पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन ने भी आपत्ति जताई। स्टेन ने कहा कि इस तरह के सेलिब्रेशन पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें न तो कभी ट्रेंड में थीं और न ही होनी चाहिए। रविचंद्रन अश्विन ने भी 'पर्ची सेलिब्रेशन' को लेकर नाराजगी जाहिर की।

इस सीजन में 'पर्ची सेलिब्रेशन' करने वाले आकाश अकेले खिलाड़ी नहीं हैं। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल और मुंबई इंडियंस के स्पिनर रघु शर्मा भी इसी अंदाज में जश्न मनाते नजर आ चुके हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल उठता है कि क्या युवा खिलाड़ियों को अपने करियर के शुरुआती दौर में इस तरह के विवादास्पद बयानों या जश्न से बचना नहीं चाहिए? विशेषकर तब, जब आकाश और रघु ने अपने डेब्यू मैच में ही यह तरीका अपनाया और उर्विल भी अभी लीग में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें