फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RCB: मुंबई-आरसीबी के खिलाड़ियों ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे

Sun, 12 Apr 2026 07:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई और आरसीबी के खिलाड़ियों ने रविवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले से पहले दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।
विज्ञापन
मुंबई-आरसीबी के खिलाड़ियों ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी महान भारतीय गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
विज्ञापन

92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। आशा भोसले भारत के संगीत जगत की एक कद्दावर हस्ती थीं और उन्होंने आठ दशक लंबे करियर में अनगिनत यादगार हिंदी गाने दिए। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने अस्पताल के बाहर आशा भोसले के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा भोसले महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। अपने शानदार करियर के दौरान उन्हें दो ग्रैमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था। इसके अलावा, उन्हें भारत का सर्वोच्च कला पुरस्कार- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म विभूषण भी प्रदान किया गया था।

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि मिचेल सैंटनर और मयंक मार्कंडेय की टीम में वापसी हुई है जबकि अल्लाह गजनफर और दीपक चाहर को आराम दिया गया है। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि जैकब डफी को जोश हेजलवुड की जगह मौका मिला है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शेरफेन रदरफोर्ड, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, रघु शर्मा, राज बावा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें