फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs PBKS: कैच ऑफ द सीजन! श्रेयस अय्यर के करिश्मे से आउट हुए हार्दिक पांड्या; रोहित और सूर्यकुमार भी चौंके

Thu, 16 Apr 2026 10:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका कि हार्दिक पांड्या की पारी खत्म हो गई और पूरा स्टेडियम दंग रह गया। सोशल मीडिया पर उनके इस कारनामे का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या-श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया और दर्शकों को सीटों से खड़ा होने पर मजबूर कर दिया। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच  मुकाबले में अय्यर ने हवा में उड़ते हुए जिस तरह हार्दिक पांड्या का कैच पकड़ा, उसे देख मैदान में मौजूद खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए। यह कैच अब सीजन के सबसे बेहतरीन कैचों में शुमार किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर का करिश्मा!
आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने ऐसा कैच लपका, जिसे सीजन का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मैच में उनके इस शानदार प्रयास ने सभी को हैरान कर दिया। मैच के 18वें ओवर में, जिसे मार्को यानसेन डाल रहे थे, हार्दिक पांड्या ने एक जोरदार शॉट खेला जो बाउंड्री पार जाता हुआ दिख रहा था। लेकिन लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए आए अय्यर ने हवा में छलांग लगाकर गेंद को रिवर्स-कप अंदाज में पकड़ा और फिर संतुलन खोने से पहले गेंद को जेवियर बार्टलेट की ओर उछाल दिया।

रिप्ले में साफ दिखा कि उन्होंने सही समय पर गेंद छोड़ दी थी। इस शानदार कैच को देखकर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी दंग रह गए। कैच पूरा करने के बाद अय्यर ने मुंबई के दर्शकों की ओर इशारा कर तालियां बजाने के लिए कहा, जिससे स्टेडियम का माहौल और भी जोशीला हो गया।

विज्ञापन

क्विंटन डिकॉक - फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस की पारी 
मुंबई ने पंजाब किंग्स को 196 रनों का लक्ष्य दिया है। वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद 112 और नमन धीर की शानदार 50 रनों की पारी के दम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए जबकि मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

डिकॉक ने संभाली मुंबई की पारी 
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रेयान रिकेल्टन आठ गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार यादव को अर्शदीप सिंह ने खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद डिकॉक ने तीसरे विकेट के लिए नमन धीर के साथ मिलकर 68 गेंदों में 122 रनों की अहम साझेदारी निभाई। नमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान नमन ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें