मुंबई को छठे खिताब की तलाश
मुंबई इंडियंस ने 2013 से 2020 के बीच पांच खिताब जीते थे, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से चैंपियन नहीं बन पाई है। इस बार हार्दिक पांड्या की अगुआई में मुंबई मजबूत दिख रही है। रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी के लिए उत्सुक होंगे। टी-20 विश्व विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। मुंबई के पास कई शानदार विदेशी खिलाड़ी भी हैं, जिनमें रिकेल्टन, रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स और ट्रेंट बोल्ट प्रमुख हैं। हालांकि, स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई के लिए टीम का चयन कड़ी चुनौती होगा।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11
केकेआर के मुख्य तेज गेंदबाज चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा अंगकृष को वानखेड़े में खेलने का अच्छा अनुभव है। बल्लेबाजी में फिन एलन, टिम सीफर्ट मजबूती देंगे। रचिन रवींद्र, सुनील नरेन से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद है। मुस्तफिजुर रहमान की जगह शामिल किए गए ब्लेसिंग मुजरबानी पर तेज गेंदबाजी, तो वरुण चक्रवर्ती पर स्पिन आक्रमण का भार रहेगा।