फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह की सीख से मजबूत हुए मयंक यादव, अब आईपीएल में वापसी के लिए तैयार; चोट पर क्या बोले?

Mon, 23 Mar 2026 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने सर्जरी के बाद अपनी फिटनेस, रिकवरी और जीवनशैली पर ध्यान देना शुरू किया है, जिससे उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया है। रिहैब के दौरान जसप्रीत बुमराह की सलाह और अनुभव ने उनकी वापसी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
मयंक-बुमराह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने खुलासा किया कि गंभीर चोट और सर्जरी के बाद उनकी सोच और जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने माना कि पहले वह अपने शरीर की देखभाल को लेकर लापरवाह थे, लेकिन अब वह फिटनेस, रिकवरी और पोषण को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


चोट से रहे परेशान
23 वर्षीय मयंक को पिछले कुछ समय में लगातार चोटों का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 के दौरान लगी चोट उनके लिए बड़ा झटका साबित हुई, जिसके बाद वह लंबे समय तक परेशान रहे। इसके अलावा आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों के बाद भी उन्हें बाहर होना पड़ा। अब मयंक ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और वह लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए वापसी को तैयार हैं।

'सर्जरी के बाद सब कुछ बदल गया'
जियोस्टार के आईपीएल टुडे लाइव कार्यक्रम में मयंक ने कहा, 'सर्जरी के बाद मेरे लिए सब कुछ बदल गया है। पहले मैं अपने शरीर का ख्याल नहीं रखता था और रिकवरी सत्रों से बचता था, लेकिन अब मैं रिकवरी, पोषण और नींद पर पूरा ध्यान देता हूं। जब आप अपने शरीर का सम्मान करते हैं, तो शरीर भी मैदान पर आपका साथ देता है।'
विज्ञापन


बुमराह से मिली सीख किस तरह आई काम?
रिहैबिलिटेशन के दौरान मयंक को भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से भी अहम मार्गदर्शन मिला। एनसीए में दोनों की मुलाकात हुई, जहां बुमराह भी सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे थे। मयंक ने कहा, 'बुमराह भैया मेरे लिए एक शिक्षक की तरह हैं। उनकी स्थिति भी मेरी जैसी रही है, इसलिए उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद शरीर कैसा महसूस करता है और उस दौर से कैसे गुजरना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि बुमराह के साथ उनकी बातचीत आज भी जारी रहती है और फोन या संदेश के जरिए वह समय-समय पर उपयोगी सलाह देते रहते हैं। मयंक यादव अब पूरी तरह फिट होकर आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं और उनसे टीम को मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें