फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs RCB: धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री से एक कदम दूर भुवनेश्वर, कोहली ने तारीफों के बांधे पुल; क्या बोले?

Thu, 07 May 2026 04:21 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के खिलाफ गुरुवार को खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वह आईपीएल में 200 मैचों का आंकड़ा पूरा कर लेंगे। इस उपलब्धि के लिए विराट कोहली ने उन्हें बधाई दी है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के घातक गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार गुरुवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। इस मैच में उतरते ही किंग कोहली आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
दोहरे शतक से सिर्फ एक कदम दूर भुवनेश्वर कुमार
आज आईपीएल का 50वां मुकाबला लखनऊ और आरसीबी के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह धोनी और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल होने से महज एक मैच दूर हैं। दरअसल, आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड अभी तक महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने 278 मुकाबले खेले हैं। वहीं, रोहित शर्मा 277 मैचों के साथ दूसरे जबकि विराट कोहली 276 मुकाबलों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। भुवनेश्वर भी दोहरा शतक लगाने से महज एक मैच दूर हैं।

भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
भुवी का प्रदर्शन
भुवनेश्वर ने अब तक खेले 199 आईपीएल मैचों में 7.68 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 215 विकेट लिए हैं। इसमें दो बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है, और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/19 रहा है। गुरुवार को वह इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपना 200वां आईपीएल मैच खेलेंगे।

आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी
 
खिलाड़ी मैच
महेंद्र सिंह धोनी 278
रोहित शर्मा 277
विराट कोहली 276
रवींद्र जडेजा 264
दिनेश कार्तिक 257
शिखर धवन 222
रविचंद्रन अश्विन 221
अजिंक्य रहाणे 207
सुरेश रैना 205
रॉबिन उथप्पा 205
अंबाती रायुडू 204
भुवनेश्वर कुमार 199

भुवनेश्वर कुमार-विराट कोहली - फोटो : ANI
कोहली ने तारीफों के बांधे पुल
इस उपलब्धि से पहले आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली, गेंदबाज जोश हेजलवुड और कोच एंडी फ्लावर ने उनकी तारीफ की है। आरसीबी की तरफ से जारी किए गए वीडियो में कोहली ने भुवनेश्वर को टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक बताया। कोहली ने कहा, '200 मैच खेलना, खासकर एक तेज गेंदबाज के तौर पर, एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुझे पता है कि यह टी20 क्रिकेट है, लेकिन इससे उनकी लंबी पारी का पता चलता है, और उन्होंने इन सभी वर्षों में बहुत क्रिकेट खेला है। हर तरह के प्रारूप में, और वह एक बहुत ही सफल गेंदबाज रहे हैं।'

कोहली ने आगे कहा, 'भुवी के बारे में जो बात मुझे हमेशा सबसे खास लगी है, वह है खेल के प्रति उनकी समझ और उनकी क्रिकेट की सूझ-बूझ। आईपीएल के इतिहास में शायद वह टॉप तीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। अगर आप उनकी इकोनॉमी, उनके लिए गए विकेटों की संख्या, और हर मैच में उनके द्वारा फेंकी गई डॉट गेंदों की संख्या देखें, तो यह वाकई कमाल का है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर आप दबाव में भी हर बार भरोसा कर सकते हैं। इतने वर्षों तक अपनी स्किल और परफॉर्मेंस के उस ऊंचे स्तर को बनाए रखना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।'

जोश हेजलवुड - फोटो : ANI
हेजलवुड ने भी की प्रशंसा
भुवनेश्वर की तेज गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए जोश हेजलवुड ने उनके गेंदबाजी कौशल और खेल की गहरी समझ का भी जिक्र किया। इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा कि जिस तरह से भुवनेश्वर लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, वह कमाल का है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उनके कौशल का कोई मुकाबला नहीं है। स्विंग बॉलिंग अपने सबसे ऊंचे स्तर पर है। जिस लेंथ पर वह लगातार गेंद डालते हैं, गेंद को दोनों तरफ घुमाते हैं, और जिस तरह से वह खेल को समझते हैं, वह असाधारण है। ऐसे खिलाड़ी के लिए जो लगभग हर मैच में पहला ओवर डालता है, उसका संवाद और परिस्थितियों को जल्दी समझने की क्षमता बहुत अहम है।'

उन्होंने आगे कहा, '200 मैच खेलना एक खास उपलब्धि है। मेरा मानना है कि आईपीएल में ऐसा करने वाले आप पहले तेज गेंदबाज हैं, और साथ ही तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भी। इस टूर्नामेंट में आपने लगभग वह सब कुछ हासिल कर लिया है जो मुमकिन है।'
विज्ञापन

एंडी फ्लावर - फोटो : ANI
कोच भी नहीं रोक सके खुद को!
कोच एंडी फ्लावर ने भुवनेश्वर को अपने काम का उस्ताद बताया। फ्लावर ने कहा, 'उन्हें अपना काम करते देखना सचमुच एक सौभाग्य है। यह कुछ-कुछ विराट को बैटिंग करते और भुवी को बॉलिंग करते देखने जैसा है। वे जो करते हैं, उसमें माहिर हैं। आपके 200वें मैच पर आपको बधाई।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें