फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs KKR: रघुवंशी को आउट कराने में मोहम्मद शमी की क्या भूमिका, क्यों LSG के कोच ने दिया खास अवॉर्ड? जानिए

Mon, 27 Apr 2026 06:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केकेआर के खिलाफ हार के बावजूद लखनऊ के कोच ने मोहम्मद शमी को खास अवॉर्ड से नवाजा। तेज गेंदबाज को यह अवॉर्ड उनकी मैच के दौरान सूझ-बूझ के लिए दिया गया। आइये पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन
शमी-रघुवंशी - फोटो : IANS-LSG (Videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच रविवार को खेले गए दिलचस्प मुकाबले के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 'चैटजीपीटी आईक्यू अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड लखनऊ के ड्रेसिंग रूम में केकेआर के खिलाफ हार के बाद दिया गया।
विज्ञापन

रघुवंशी कैसे आउट हुए और शमी की क्या भूमिका?
मैच में शमी ने भले ही कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुकाबले को सुपरओवर तक पहुंचा दिया। इसके अलावा, उनकी शानदार सूझबूझ का एक और उदाहरण तब देखने को मिला जब उनके थ्रो से अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग में बाधा डालने के लिए आउट दिया गया। 

दरअसल, शमी का थ्रो रघुवंशी को उस समय लगा जब वह क्रीज पर वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे। थर्ड अंपायर ने फैसला दिया कि रघुवंशी ने जानबूझकर गेंद और विकेटकीपर के बीच आकर खेल में बाधा डाली, जिसके चलते उन्हें आउट करार दिया गया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में टीम के सहायक कोच लैंस क्लसनर ने शमी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ने रघुवंशी को आउट करने के लिए सूझ-बूझ का परिचय दिया। 

विज्ञापन

रघुवंशी पर लगा जुर्माना
इस घटना के बाद रघुवंशी पर जुर्माना भी लगाया गया। उन्हें अपने आक्रामक व्यवहार के लिए मैच फीस का 20% जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया। आईपीएल के बयान के अनुसार, उन्होंने कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 का उल्लंघन किया। यह घटना मैच के पांचवें ओवर में हुई, जब आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी ने गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बैट मारा और फिर अपना हेलमेट डगआउट की ओर फेंक दिया। बाद में रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें