संजीव गोयनका और ऋषभ पंत
- फोटो : Twitter
लखनऊ का अनफिल्टर्ड वीडियो
वायरल वीडियो के बाद लखनऊ की टीम ने खुद एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें संजीव गोयनका और ऋषभ पंत हंसते हुए बातचीत करते दिखे। टीम ने साफ किया कि, 'जो दिखता है, वह पूरी सच्चाई नहीं होती। यह असली पोस्ट-मैच माहौल है, जब कैमरे बंद हो जाते हैं।'
संजीव गोयनका का बयान
हार के बाद गोयनका ने सोशल मीडिया पर टीम का समर्थन करते हुए लिखा कि यह लंबा सीजन है और ऐसे पल टीम को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा जताया और फैंस को धन्यवाद दिया।