फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले केकेआर को राहत, कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी के अलावा कर सकते हैं गेंदबाजी

Wed, 08 Apr 2026 06:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखनऊ के खिलाफ गुरुवार को खेले जाने वाले मैच से पहले केकेआर के लिए राहत भरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि कैमरन ग्रीन इस मैच में गेंदबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैमरन ग्रीन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमरन ग्रीन को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच से पहले ग्रीन अब गेंदबाजी करने के लिए तैयार दिख रहे हैं।कोलकाता और लखनऊ के बीच मुकाबला ईडेन गार्डेन्स में खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, इस मैच में ग्रीन के गेंदबाजी करने की संभावना है, जो टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। ग्रीन ने आईपीएल 2026 के शुरुआती दो मैचों (मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ) गेंदबाजी नहीं की थी। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण अधूरा रह गया था।
विज्ञापन

चोट के कारण नहीं कर रहे थे गेंदबाजी
दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि ग्रीन लोअर बैक इंजरी से जूझ रहे हैं और उन्हें कुछ समय तक गेंदबाजी से दूर रहना होगा। लेकिन अब लगभग 10–12 दिन बाद उनकी रिकवरी पूरी हो चुकी है और वे फिर से गेंदबाजी के लिए तैयार हैं।

केकेआर की गेंदबाजी यूनिट रही कमजोर
ग्रीन के गेंदबाजी न करने से केकेआर की प्लानिंग प्रभावित हुई थी, क्योंकि टीम के कई मुख्य गेंदबाज बाहर रहे।
  • मुस्तफिजुर रहमान को टूर्नामेंट से पहले ही हटाना पड़ा।
  • हर्षित राणा और आकाश दीप चोटिल हो गए।
  • सुनील नरेन बीमारी के कारण पिछला मैच नहीं खेले।
  • वरुण चक्रवर्ती भी हाथ की चोट से बाहर रहे।
  • ऐसे में ग्रीन का गेंदबाजी करना टीम संतुलन के लिए बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

बल्लेबाजी में भी नहीं चला बल्ला
ग्रीन का प्रदर्शन बल्ले से भी खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 18, 2 और 4 रन बनाए हैं। आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे उम्मीदें काफी ज्यादा थीं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि ग्रीन इस समय आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं। उनके मुताबिक, ग्रीन को ऊपर बल्लेबाजी करानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें