फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: चोटिल आकाश दीप की जगह किसे मिलेगा मौका? इस घातक गेंदबाज को शामिल करने की तैयारी में केकेआर

Sun, 22 Mar 2026 11:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता नाइट राइडर्स आगामी आईपीएल सीजन के लिए चोटिल आकाश दीप की जगह बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल करने जा रही है। जल्द ही फ्रेंचाइजी इसका एलान करेगी।
विज्ञापन
आकाश दीप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इससे पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) विदर्भ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल करने जा रही है। दुबे को चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप के स्थान पर मौका दिया जा सकता है, जो पीठ के निचले हिस्से में 'स्ट्रेस रिएक्शन' के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन


कौन हैं सौरभ दुबे?
शिवम दुबे को 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2022 के लिए साइन किया था, लेकिन पीठ की चोट के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, 'हां, केकेआर ने आगामी सीजन के लिए आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को साइन किया है। दुबे केकेआर के लिए 'नेट बॉलर' थे और ईडन गार्डन्स और मुंबई में लगे कैंप में टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे, लेकिन अब वह मुख्य टीम का हिस्सा होंगे।'

साल 2019 के एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में 'इंडिया ए' टीम का हिस्सा रहे सौरभ दुबे ने विदर्भ की ओर से आठ 'लिस्ट ए' और तीन टी20 मैच खेले हैं। दुबे पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुब्रतो बनर्जी की भी नजर थी, जिनका राष्ट्रीय चयनकर्ता के तौर पर कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त हुआ था।
विज्ञापन


डेब्यू का इंतजार
28 वर्षीय सौरभ दुबे ने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। पिछले साल अबू धाबी में आयोजित 'मिनी-ऑक्शन' में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन, चूंकि उन्होंने नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया था, इसलिए दुबे 'पंजीकृत उपलब्ध खिलाड़ी पूल' (आरएपीपी) का हिस्सा बन गए। कोई भी फ्रेंचाइजी इस पूल से अपने घायल खिलाड़ियों की जगह नए खिलाड़ी चुन सकती है।

हर्षित की जगह किसे मिलेगा मौका?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रेंचाइजी ने अभी तक भारत के 'सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर' हर्षित राणा की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को चुनने का फैसला नहीं किया है। हर्षित राणा भी फरवरी में अपने दाहिने घुटने के 'मेनिस्कस टियर' की सर्जरी के बाद इस सीजन से बाहर हो गए हैं। बुधवार से ही, केकेआर हर्षित राणा और आकाश दीप की जगह नए खिलाड़ियों को चुनने के लिए 'ट्रायल्स' (चयन-परीक्षण) आयोजित कर रही थी। 

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर 29 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से भिडे़गी। इसके बाद दो अप्रैल को उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह टीम छह अप्रैल को पंजाब किंग्स और नौ अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें