फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के कप्तान रहाणे से कहां हुई गलती? हरभजन ने इस फैसले को बताया गलत

Mon, 30 Mar 2026 09:26 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की आलोचना की है। हरभजन का मानना है कि रहाणे ने रोहित शर्मा के खिलाफ सुनील नरेन का इस्तेमाल नहीं करके गलती की।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम आईपीएल 2026 सीजन की उम्मीद के अनुरूप शुरुआत नहीं कर सकी और उसे पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही और वह 221 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी थी। अब पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने बताया है कि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे से कहां गलती हुई। 
विज्ञापन

रोहित के खिलाफ नरेन का इस्तेमाल नहीं करने पर भड़के भज्जी
हरभजन का मानना है कि मैच के दौरान रोहित शर्मा के खिलाफ सुनील नरेन का इस्तेमाल नहीं करना रहाणे की गलती थी। रोहित तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 38 गेंद में 78 रन बनाए और सलामी जोड़ीदार रेयान रिकेल्टन (81 रन) के साथ 72 गेंद में 148 रन की भागीदारी की। तब रहाणे ने नरेन का इस्तेमाल नहीं किया, जबकि मुंबई इंडियंस के इस स्टार खिलाड़ी के खिलाफ इस गेंदबाज का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है।

हरभजन ने कहा, सबसे अच्छा मुकाबला यह होता कि पावरप्ले में नरेन से गेंदबाजी कराई जाती, कम से कम एक या दो ओवर तो जरूर ताकि रोहित को शुरुआत में ही निशाना बनाया जा सके। विकेट लेकर मुंबई पर दबाव बनाने का उनके पास यही सबसे अच्छा मौका था बल्कि नरेन ने अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं फेंके, जिससे पता चलता है कि कप्तानी उस स्तर की नहीं थी। रोहित और रिकेल्टन को इसका श्रेय जाता है। उन्होंने आसानी से बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को कभी दबाव नहीं बनाने दिया। लेकिन केकेआर इससे कहीं बेहतर तरीके से संभाल सकती थी।
विज्ञापन

इरफान पठान ने शार्दुल को सराहा
हरभजन के पूर्व साथी और विश्लेषक इरफान पठान ने शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सपाट पिच पर 39 रन देकर तीन विकेट झटके। पठान ने कहा, वह ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जो घबरा जाएं, भले ही बल्लेबाज उन पर दबाव बना रहे हों। वह लगातार अपनी गेंदबाजी करते रहते हैं। उनकी सबसे खास बात अपनी गेंदबाजी विविधताओं का इस्तेमाल करने की है। हर बार जब वह अपना रन-अप शुरू करते हैं तो वह पहले से ही अपनी ग्रिप बदल रहे होते हैं, फिर चाहे वह धीमी गेंद के लिए हो, क्रॉस-सीम के लिए, या फिर सीम गेंद के लिए। वह हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें