फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR: राजस्थान के इन पांच खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, गुजरात के लिए कहीं बन न जाएं हार की वजह

Fri, 29 May 2026 04:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-2 आज शाम मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात को राजस्थान के पांच खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा, जिन्होंने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
वैभव-यशस्वी-जुरेल-रियान-आर्चर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो गुजरात के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने महज 29 गेंदों में 97 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया था। वैभव अगर दूसरे क्वालीफायर में भी शुरुआती ओवरों में टिक गए, तो गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो सकता है।

यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL
यशस्वी जायसवाल
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन लगातार शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। एलिमिनेटर मैच में उन्होंने वैभव के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। जायसवाल इस सीजन 15 मैचों में 153 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बना चुके हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी समय मैच का पासा पलट सकती है।

जोफ्रा आर्चर - फोटो : IANS
जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी आक्रमण की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। आर्चर इस सीजन 15 मुकाबलों में 24 विकेट हासिल कर चुके हैं। एलिमिनेटर मैच में भी उन्होंने तीन अहम विकेट लेकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। खास बात यह है कि आर्चर निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं।

ध्रुव जुरेल-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
ध्रुव जुरेल
युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इस सीजन राजस्थान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। एलिमिनेटर मुकाबले में जुरेल ने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया था। गुजरात के गेंदबाजों को उनसे खास सतर्क रहने की जरूरत होगी।

रियान पराग - फोटो : IANS
रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भले ही इस सीजन बल्ले से बहुत बड़ी पारियां नहीं खेल पाए हों, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी मैच का रुख बदलने का दम रखती है। नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए पराग ने 13 पारियों में 156 के स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं। अगर वह क्रीज पर जम गए, तो गुजरात के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

गुजरात बनाम राजस्थान - फोटो : ANI
मुकाबले पर रहेगी सबकी नजर
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग संतुलित नजर आ रहे हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस को फाइनल में जगह बनाने के लिए इन खिलाड़ियों के खिलाफ खास रणनीति तैयार करनी होगी। क्रिकेट फैंस को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें