फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs KKR: सत्र की पहली जीत को तरसी केकेआर, अब गुजरात से भी हारी मुकाबला; गिल का लगातार तीसरा 50+ स्कोर

Fri, 17 Apr 2026 11:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
गुजरात बनाम केकेआर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने कैमरन ग्रीन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह केकेआर की इस सीजन में पांचवीं हार है। 
विज्ञापन

गुजरात बनाम कोलकाता - फोटो : IANS
कोलकाता की पारी
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अजिंक्य रहाणे को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। नंबर तीन पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 4 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट भी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाकर आउट हुए। 32 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही केकेआर की पारी को रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

अनुकूल रॉय सात गेंदों में नौ रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। रिंकू सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह ने आठ गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ग्रीन ने सात चौके और चार छक्के लगाए। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : IPL
गुजरात की पारी
केकेआर से मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 57 रन जोड़े। सुदर्शन 16 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद सुनील नरेन का शिकार बने। इसके बाद जोस बटलर और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन जोड़े। बटलर 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया।

गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में गिल ने आठ चौके और चार छक्के लगाए। वॉशिंगटन सुंदर 13 रन ही बना सके। ग्लेन फिलिप्स 16 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान तीन और राहुल तेवतिया सात रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि वैभव अरोड़ा और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें