फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs KKR: जय शाह-सौरव गांगुली ने जीते दिल, अहमदाबाद में VIP कल्चर से दूर आम दर्शकों के बीच बैठकर देखा मैच

Fri, 17 Apr 2026 10:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात और कोलकाता के बीच खेले गए मुकाबले में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दिल जीते। दोनों वीआईपी कल्चर को पीछे छोड़ आम दर्शकों के बीच स्टैंड्स में बैठकर मुकाबले का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन
जय शाह-सौरव गांगुली - फोटो : Jiohotsar (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में जय शाह और सौरव गांगुली ने दिल जीते। दोनों मैच देखने के लिए वीआईपी बॉक्स में नहीं बल्कि आम दर्शकों के बीच स्टैंड्स में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

आम दर्शकों के बीच बैठकर देखा मैच
यह मुकाबला गुजरात और केकेआर के बीच खेला गया। आमतौर पर बड़े अधिकारी और पूर्व खिलाड़ी वीआईपी एरिया में बैठते हैं, लेकिन जय शाह और सौरव गांगुली को फैंस के बीच बैठा देख सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। लोग इसे 'वीआईपी कल्चर' से दूर रहने की मिसाल बता रहे हैं।
 

विज्ञापन

गुजरात बनाम कोलकाता - फोटो : IANS
कोलकाता की पारी
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अजिंक्य रहाणे को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। नंबर तीन पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 4 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट भी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाकर आउट हुए। 32 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही केकेआर की पारी को रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

अनुकूल रॉय सात गेंदों में नौ रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। रिंकू सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह ने आठ गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ग्रीन ने सात चौके और चार छक्के लगाए। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें