फैंस के बीच पहुंचे धोनी
मैच के बाद धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ ग्राउंड पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और कैमरामैन के साथ भी खास पल साझा किए। धोनी और रैना को एक साथ मैदान पर देखकर फैंस पुराने सुनहरे दिनों की यादों में खो गए। चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सम्मान दिया।
हैदराबाद ने चेन्नई को हराया
- फोटो : IANS
हैदराबाद ने दर्ज की शानदार जीत
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने ईशान किशन की शानदार 70 रन की पारी के दम पर 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें: CSK vs SRH: आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचीं; चेन्नई की उम्मीदें लगभग समाप्त; जानें तालिका का हाल