फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: धोनी का दिल जीतने वाला अंदाज, सरफराज के बेटे संग खेलते आए नजर; CSK के कैंप से वायरल हुआ क्यूट वीडियो

Mon, 23 Mar 2026 03:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सरफराज खान के छोटे बेटे के साथ सीएसके कैंप में खेलते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच इस क्यूट पल ने फैंस का दिल जीत लिया और टीम के सकारात्मक माहौल की झलक भी दिखाई।
विज्ञापन
सरफराज के बेटे संग मस्ती करते दिखे धोनी - फोटो : Sarfaraz Khan (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कैंप से एक बेहद प्यारा वीडियो सामने आया है, जिसमें टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवा बल्लेबाज सरफराज खान के बेटे के साथ खेलते हुए दिखाई दिए। सरफराज का बेटा अभी एक साल का है और धोनी के साथ मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सरफराज के बेटे संग मस्ती करते नजर आए धोनी
यह वीडियो सरफराज खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में धोनी बच्चे के साथ गेंद उछालते हुए और मजेदार अंदाज में समय बिताते नजर आ रहे हैं। मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर धोनी का यह रूप फैंस को काफी पसंद आया। फैंस ने इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया और कमेंट्स में धोनी की सादगी और विनम्रता की तारीफ की। आईपीएल से पहले इस तरह के पल टीम के अंदर सकारात्मक माहौल और खिलाड़ियों के बीच मजबूत बॉन्डिंग को भी दिखाते हैं। सरफराज 21 अक्तूबर 2024 को पिता बने थे। खास बात यह है कि बेटे के जन्म से ठीक दो दिन पहले सरफराज ने बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक (150 रन) जड़ा था।

विज्ञापन

सरफराज खान का हालिया फॉर्म
सरफराज खान आईपीएल 2026 में अच्छी फॉर्म के साथ उतर रहे हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ 150 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने 329 रन बनाए, जिसमें असम के खिलाफ 47 गेंदों में नाबाद 100 और राजस्थान के खिलाफ 22 गेंदों में 73 रन की तेज पारी शामिल रही।

चेन्नई का शुरुआती कार्यक्रम
सीएसके अपना अभियान 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद टीम तीन अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स से भिड़ेगी और फिर पांच अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसके बाद चेन्नई की टीम 11 अप्रैल को अपने घर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें