फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RR: राजस्थान पर जीत से दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित, चेन्नई को भी हुआ फायदा; तालिका में बड़े बदलाव

Sun, 17 May 2026 11:53 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ने राजस्थान को पांच विकेट से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 197 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है।
विज्ञापन
दिल्ली ने राजस्थान को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिचेल स्टार्क की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने ध्रुव जुरेल और रियान पराग की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखिर में आशुतोष शर्मा ने उपयोगी पारी खेली। वह पांच गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल भी 18 गेंदों में 34 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि दसुन शनाका ने एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन

दिल्ली ने राजस्थान को हराया - फोटो : IANS
दिल्ली की जीत से चेन्नई को फायदा, राजस्थान को नुकसान
राजस्थान पर जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। अब टीम की नजरें अपना बाकी बचा एक मुकाबला जीतने पर होंगी। यह मैच 24 मई (रविवार) को कोलकाता में केकेआर के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं, अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम ने एक स्थान लगाकर अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल कर लिया। 13 में से छह मुकाबले जीत चुकी दिल्ली के खाते में अब 12 अंक और -0.871 नेट रन रेट हो गया है। वहीं, दिल्ली की जीत ने चेन्नई को भी फायदा पहुंचाया है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स छठ स्थान पर खिसक गई है जबकि चेन्नई पांचवें पायदान पर पहुंच गई। दोनों टीमों के खाते में 12-12 अंक हैं और नेट रन रेट भी +0.027 ही है। इससे पहले रविवार को ही दिन में खेले गए आईपीएल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। 

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 9 4 0 18 +1.065
गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 +0.400
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 12 +0.027
राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 0 12 +0.027
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
मुंबई इंडियंस 12 4 8 0 8 -0.504
लखनऊ सुपर जाएंट्स 12 4 8 0 8 -0.701

रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की पारी
राजस्थान की शुरुआत इस मैच में खराब हुई थी। टीम को 19 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए स्थिति को संभाला। सूर्यवंशी 21 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जहां से ध्रुव ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

ध्रुव जुरेल 40 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रियान ने 26 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक चार विकेट निकाले। लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने दो-दो सफलताएं अपने नाम कीं।
विज्ञापन

दिल्ली बनाम राजस्थान - फोटो : IANS
दिल्ली की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 61 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की। अभिषेक 31 गेंदों में  51 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने पारी को संभाला। राहुल ने 42 गेंदों में 56 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

दिल्ली ने 122 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। कप्तान ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को चार गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। अक्षर 18 गेंदों में दो छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आशुतोष ने पांच गेंदों में 18 रन की नाबाद पारी खेली। मेहमान खेमे से जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि दसुन शनाका ने एक विकेट निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें