फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs PBKS: जब प्रीति जिंटा से गले लगकर गदगद हुए युजवेंद्र चहल, सोशल मीडिया पर मची हलचल; क्या आपने देखी फोटो?

Sun, 26 Apr 2026 12:51 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज कर शानदार जीत दर्ज की, जिसके बाद टीम में जश्न का माहौल दिखा। जश्न के दौरान युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंटा की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा-युजवेंद्र चहल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने दिल्ली को छह विकेट से हराकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। पंजाब किंग्स की शानदार जीत के जश्न में टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर उनकी तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

पंजाब के जीत के जश्न में शामिल हुईं प्रीति जिंटा - फोटो : IANS
प्रीति जिंटा भी हुईं जीत के जश्न में शामिल
टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल देखने लायक था। खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी बेहद उत्साहित नजर आईं और उन्होंने मैदान पर आकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान एक खास पल तब देखने को मिला जब युजवेंद्र चहल ने प्रीति जिंटा को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। यह भावुक और खुशनुमा पल कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पंजाब के जीत के जश्न में शामिल हुईं प्रीति जिंटा - फोटो : IANS
पंजाब की शानदार जीत
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। दिल्ली ने केएल राहुल के नाबाद 152 रन की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आईपीएल का यह सबसे सफल रन चेज है। ये रिकॉर्ड पहले भी पंजाब के ही नाम था जिन्होंने 2024 में केकेआर के खिलाफ दो विकेट पर 262 रन बनाए थे। अब पंजाब ने अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया है।
विज्ञापन

पंजाब के जीत के जश्न में शामिल हुईं प्रीति जिंटा - फोटो : IANS
पंजाब का अजेय अभियान जारी 
पंजाब का आईपीएल 2026 में अजेय अभियान जारी है और वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रन बनाए, जबकि श्रेयस 36 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों के सहारे 71 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और विपराज निगम को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें