वॉर्नर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सनराइजर्स हैदराबाद के आधिकारिक अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें अकाउंट 'प्राइवेट' दिखाई दे रहा था। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब किसी यूज़र को ब्लॉक किया गया हो। इसके साथ ही वॉर्नर ने फैंस से पोल के जरिए पूछा कि क्या यह वास्तव में सनराइजर्स हैदराबाद का ऑफिशियल अकाउंट है।
फैन के सवाल पर वॉर्नर का जवाब वायरल
मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया जब एक फैन ने वॉर्नर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए हैदराबाद को उन्हें अनब्लॉक करने की सलाह दी। इस पर वॉर्नर ने जवाब देते हुए लिखा, 'वे मुझे कभी अनब्लॉक नहीं करेंगे।'
(फोटो क्रेडिट: डेविड वॉर्नर इंस्टाग्राम)