फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ मैच में होगी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी? कोच ने दिया बड़ा अपडेट; जानिए क्या कहा

Wed, 22 Apr 2026 08:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई सुपर किंग्स का गुरुवार को मुंबई इंडियंस से सामना होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में प्रशंसकों को उम्मीद है कि धोनी खेलते नजर आएंगे। अब धोनी की वापसी पर टीम के गेंदबाजी कोच ने बड़ा अपडेट दिया है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
धोनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल के 33वें मुकाबले में खेलने पर संस्पेंस बना हुआ है। गुरुवार को सीएसके का सामना मुंबई इंडियंस से वानखेड़े स्टेडियम में होना है। इस मैच में प्रशंसकों को धोनी के खेलने की उम्मीद है। टीम के गेंदबाजी कोच एरिक साइमंस ने बड़ा अपडेट दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
क्या बोले सीएसके के गेंदबाजी कोच?
साइमंस के मुताबिक, धोनी की फिटनेस का आंकलन मैच वाले दिन मेडिकल टीम करेगी, लेकिन अंतिम फैसला खुद धोनी लेंगे। उन्होंने कहा, 'धोनी के खेलने या न खेलने का फैसला कल (मैच डे) लिया जाएगा। अगर वह पूरी तरह फिट होंगे, तो वह खेल सकते हैं।'

धोनी - फोटो : PTI
कप्तान ने भी दिया धोनी की वापसी पर बड़ा अपडेट
वहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी धोनी की वापसी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि धोनी की चोट में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। गायकवाड़ ने कहा, 'अभ्यास मैच के दौरान उनकी पिंडली में चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें दौड़ने में परेशानी हो रही थी। अब वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। हो सकता है कि वह अगले मैच या उसके बाद वाले मैच में खेलें। वह निश्चित रूप से वापसी करेंगे।'
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : ANI/BCCI/IPL/CSK
टीम का प्रदर्शन 
44 वर्षीय धोनी आईपीएल 2026 में सीएसके के शुरुआती छह मैचों में नहीं खेल पाए हैं और फिलहाल अपनी चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में विकेटकीपिंग अभ्यास किया, जिससे उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। चेन्नई का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक खास नहीं रहा है। टीम ने छह में से केवल दो मैच जीते हैं और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। अपने पिछले मैच में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब सीएसके का अगला मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस अहम मैच से पहले टीम को एक और झटका लगा है। उनके फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें