फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल से पहले चेन्नई को लगा तगड़ा झटका, नाथन एलिस चोट के कारण बाहर हुए; किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

Thu, 19 Mar 2026 08:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
नाथन एलिस - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। टूर्नामेंट के 19वें संस्करण का आगाज 28 मार्च से होना है। इससे पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, लखनऊ में आते ही पक्के दोस्त बने ऋषभ पंत-अर्जुन तेंदुलकर

पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए नाथन एलिस
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सीएसके के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि एलिस चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'हां वह बाहर हो गए हैं। हमने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट पर फैसला नहीं किया है।' 

ये भी पढ़ें: अब होगा कमबैक!: शराब को कहा अलविदा, अब फिटनेस पर ध्यान दे रहे युजवेंद्र चहल; PBKS को चैंपियन बनाने की तैयारी
विज्ञापन

सीएसके ने 2 करोड़ में किया था रिटेन
मथीषा पथिराना की गैरमौजूदगी में एलिस से उम्मीद थी कि वह चेन्नई के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। हालांकि, अब वह भी बाहर हो गए हैं। एलिस ने आईपीएल में अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। उन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और 2026 सीजन से पहले रिटेन भी किया गया था। इससे पहले वह चार सीजन तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे थे। अब तक सीएसके ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: IPL vs PSL Captains: आईपीएल में 10 कप्तान भारतीय; रिटायर या फुस्स गैर पाकिस्तानियों पर पीएसएल में ज्यादा भरोसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें