आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर लीग स्टेज में ही समाप्त हो गया। टीम 14 मुकाबलों में सिर्फ छह जीत दर्ज कर सकी और लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। पूरे सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। खिलाड़ियों की चोट, अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और युवा सितारों का फ्लॉप शो टीम पर भारी पड़ा।
आइये जानते हैं वो पांच बड़े कारण, जिनकी वजह से सीएसके का प्लेऑफ खेलने का सपना टूट गया...
चोटिल आयुष म्हात्रे
- फोटो : IANS
खिलाड़ियों की इंजरी ने बिगाड़ा पूरा संतुलन
- सीएसके के लिए इस सीजन सबसे बड़ी समस्या खिलाड़ियों की चोट रही।
- टीम के कई अहम खिलाड़ी बीच टूर्नामेंट में चोटिल होकर बाहर हो गए, जिसका असर सीधे प्रदर्शन पर पड़ा।
- तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
- युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे शानदार लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन इंजरी ने उनका सफर रोक दिया।
- खलील अहमद भी सिर्फ 5 मैच खेलने के बाद चोटिल हो गए।
- ऑलराउंडर जेमी ओवरटन बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहे थे, लेकिन अहम समय पर उनकी चोट ने टीम को बड़ा नुकसान पहुंचाया।
- लगातार खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम संयोजन पूरी तरह बिगड़ गया।
पैट कमिंस-धोनी
- फोटो : IANS
एमएस धोनी की कमी साफ महसूस हुई
- पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी इस सीजन सीएसके को सबसे ज्यादा खली।
- चोट के कारण धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके।
- विकेट के पीछे से मैच को कंट्रोल करने और दबाव में खिलाड़ियों को संभालने की उनकी क्षमता हमेशा सीएसके की सबसे बड़ी ताकत रही है।
- धोनी के बिना कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कई मौकों पर दबाव में नजर आए और टीम मुश्किल परिस्थितियों से बाहर नहीं निकल सकी।
कार्तिक शर्मा
- फोटो : IANS
युवा खिलाड़ियों ने किया निराश
- आईपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में सीएसके ने कई युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया था, लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।
- प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर टीम ने करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन दोनों प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
- उर्विल पटेल भी पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके।
- युवा खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन का असर टीम की बल्लेबाजी गहराई पर साफ दिखाई दिया।
ऋतुराज और सैमसन
- फोटो : ANI
ऋतुराज और ब्रेविस का फ्लॉप शो
- सीएसके को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों खिलाड़ी पूरे सीजन संघर्ष करते नजर आए।
- ब्रेविस ने 11 मैचों में सिर्फ 151 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 127 का रहा और वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके।
- वहीं ऋतुराज गायकवाड़ का स्ट्राइक रेट सिर्फ 123.44 का रहा, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी कम माना जाता है।
- टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने से टीम कई मुकाबलों में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
खलील अहमद
- फोटो : ANI
अनुभवी गेंदबाजों की कमी पड़ी भारी
- सीएसके की गेंदबाजी इस सीजन कमजोर कड़ी साबित हुई।
- खासतौर पर अनुभवी गेंदबाजों की कमी टीम को लगातार महसूस हुई।
- खलील अहमद के बाहर होने के बाद तेज गेंदबाजी आक्रमण और कमजोर हो गया।
- अंशुल कंबोज ने शुरुआती मैचों में प्रभावित किया, लेकिन अहम मुकाबलों में काफी महंगे साबित हुए।
- स्पेंसर जॉनसन और गुरजपनीत सिंह भी निरंतर प्रदर्शन नहीं कर सके।
- स्पिन विभाग में नूर अहमद भी निरंतरता बनाए रखने में असफल रहे।
- गेंदबाज रन रोकने और विकेट निकालने दोनों मोर्चों पर संघर्ष करते दिखाई दिए।
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : ANI
लगातार दूसरे साल निराश हुई सीएसके
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल सीएसके के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई। अब फैंस को उम्मीद होगी कि अगले सीजन में सीएसके मजबूत वापसी करेगी।