फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: दिल्ली को CA से मिचेल स्टार्क के एनओसी का इंतजार, कप्तान अक्षर ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर रखी राय

Mon, 23 Mar 2026 04:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 की शुरुआती 28 मार्च से होनी है, लेकिन अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क को एनओसी जारी नहीं की है। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला एक अप्रैल को खेलेगी, लेकिन अभी उन्हें स्टार्क के टीम से जुड़ने का इंतजार है।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिचेल स्टार्क के आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया है। हालांकि,  फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

स्टार्क की जगह किसे मिलेगा मौका? अक्षर ने दिया जवाब
टीम के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा कि वे लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि स्टार्क हाल ही में गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन जब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें पूरी तरह फिट घोषित नहीं करता, तब तक फ्रेंचाइजी कुछ नहीं कर सकती। क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने भी साफ किया कि स्टार्क के आने में सिर्फ एनओसी की देरी है। अगर स्टार्क समय पर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो अक्षर पटेल ने कहा कि टीम संयोजन के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि टी नटराजन पूरी तरह फिट हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अक्षर पटेल की नाराजीगी
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर अपनी नापसंदगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह नियम ऑलराउंडर्स की भूमिका को सीमित करता है। अक्षर ने कहा, 'मैं एक ऑलराउंडर हूं, इसलिए मुझे यह नियम पसंद नहीं है। पहले टीम में ऐसे खिलाड़ी चुने जाते थे जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकें, लेकिन अब टीम अलग-अलग विशेषज्ञ खिलाड़ियों को प्राथमिकता देती है।' हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि नियमों का पालन करना जरूरी है।

पिछले सीजन में कम गेंदबाजी की वजह चोट
अक्षर पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले आईपीएल सीजन में उनकी कम गेंदबाजी का कारण इम्पैक्ट प्लेयर नियम नहीं, बल्कि उंगली की चोट थी। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उनकी उंगली कट गई थी, जिससे उन्हें गेंदबाजी में परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआत के सात मैचों तक वह पूरी ताकत से गेंदबाजी नहीं कर सके, लेकिन चोट ठीक होने के बाद उन्होंने फिर से गेंदबाजी शुरू की। अक्षर ने कहा कि वह टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी भूमिका में खेलने के लिए तैयार रहते हैं, चाहे वह फिनिशर हों या मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज। इसी कारण उन्हें क्राइसिस मैन भी कहा जाता है।
विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर कोच हेमांग बदानी की अलग राय
वहीं, मुख्य कोच हेमांग बदानी का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण टी20 क्रिकेट में आक्रामकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब 180 रन का स्कोर सुरक्षित नहीं माना जाता और टीमें ज्यादा बड़े स्कोर बना रही हैं। यह बदलाव क्रिकेट के आधुनिक रुझान को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें