फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: सीएसके ने दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर को टीम में किया शामिल, चोटिल जेमी ओवरटन की लेंगे जगह

Thu, 14 May 2026 06:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

आईपीएल 2026 का सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंचता जा रहा है। सीएसके की टीम अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन खिलाड़ियों की चोट की समस्या उसे अभी भी परेशान कर रही है। सीएसके ने अब जेमी ओवरटन की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुन लिया है।
विज्ञापन
जेमी ओवरटन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुरुवार को इंग्लैंड के जेमी ओवरटन की जगह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर डियान फोरेस्टर को टीम में शामिल किया। ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बाकी मैच से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

75 लाख रुपये में जुड़े फोरेस्टर
आईपीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि फोरेस्टर 75 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ेंगे। फोरेस्टर ने इस साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में पदार्पण किया था और पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 83 रन बनाए हैं। बुधवार को सीएसके ने घोषणा की थी कि ओवरटन अपनी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए ब्रिटेन लौटेंगे। ओवरटन ने पांच बार की विजेता टीम के लिए आईपीएल अभियान में अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और 136 रन बनाए हैं।

सीएसके ने महाराष्ट्र के चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को भी टीम में लिया था। चेन्नई की यह फ्रेंचाइजी अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना खेल रही है, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और तेज गेंदबाज खलील अहमद भी सत्र के बीच में चोटों के कारण बाहर हो गए। ओवरटन की गैरमौजूदगी से चेन्नई सुपर किंग्स की चोटों की समस्या और बढ़ गई है। इस सीजन की शुरुआत से ही यह टीम खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। नाथन एलिस, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे और रामकृष्ण घोष उपलब्ध नहीं हैं। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी पिंडली की चोट के कारण अब तक इस सीजन में नहीं खेले हैं।
विज्ञापन

प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन 11 मुकाबलों में 12 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। यह टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। सीएसके 15 मई को अपना अगला मैच खेलेगी, जहां उसका सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) से होगा। सीएसके इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की संभावनाओं को और मजबूत करना चाहेगी। दूसरी तरफ, एलएसजी पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें