सीएसके ने दी जानकारी
फोस्टर चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर के साथ भी करीब से काम करेंगे। इन विकेटकीपर में भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हाल में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे संजू सैमसन शामिल हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा,'हमारे फील्डिंग कोच, जेम्स फोस्टर का 'येलोव' के साथ स्वागत करें। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और दुनिया भर की टीमों के साथ कोचिंग का अनुभव रखने वाले जेम्स, अब 'गर्व' के साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।'