आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ियों पर नजर डालें तो ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा था। दूसरे नंबर पर 26.75 करोड़ में श्रेयस अय्यर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर शामिल हैं। इसके बाद मिचेल स्टार्क, वेंकटेश अय्यर और हेनरिक क्लासेन जैसे नाम इस सूची को और भी खास बनाते हैं।
आईपीएल इतिहास के 12 सबसे महंगे खिलाड़ी
| रैंक | खिलाड़ी का नाम | कीमत (₹ करोड़) | टीम |
|---|---|---|---|
| 1 | ऋषभ पंत | 27 | लखनऊ सुपर जाएंट्स |
| 2 | श्रेयस अय्यर | 26.75 | पंजाब किंग्स |
| 3 | कैमरन ग्रीन | 25.20 | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 4 | मिचेल स्टार्क | 24.75 | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 5 | वेंकटेश अय्यर | 23.75 | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 6 | हेनरिक क्लासेन | 23 | सनराइजर्स हैदराबाद |
| 7 | विराट कोहली | 21 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
| 8 | निकोलस पूरन | 21 | लखनऊ सुपर जाएंट्स |
| 9 | पैट कमिंस | 20.50 | सनराइजर्स हैदराबाद |
| 10 | सैम करन | 18.50 | पंजाब किंग्स |
| 11 | अर्शदीप सिंह | 18 | पंजाब किंग्स |
| 12. | मथीशा पथिराना | 18 | कोलकाता नाइट राइडर्स |