फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2026 नीलामी: 72% क्रिकेटर 21 से 30 साल के; किस उम्र के कितने खिलाड़ी, कौन सबसे उम्रदराज, कौन सबसे युवा?

Tue, 09 Dec 2025 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL Auction 2026 Players List Age Wise : शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 350 खिलाड़ियों में से 240 भारतीय खिलाड़ी और 110 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें 224 अनकैप्ड भारतीय और 14 अनकैप्ड विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं, जो बताता है कि इस बार ऑक्शन में नए टैलेंट की भरमार होगी।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 नीलामी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को मिनी नीलामी होगी। इस साल 18 साल से लेकर 39 साल की उम्र तक के खिलाड़ी ऑक्शन में उतर रहे हैं। कुल 350 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं, जिसमें से अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, क्योंकि 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर इतने ही स्लॉट्स खाली हैं। इनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। भारत समेत 10 देश के खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


ऐसे में 10 टीमों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ देखने लायक होगी। मिनी नीलामी में 21 से 30 साल के खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों की संख्या 72 प्रतिशत है। इसके बाद 31 से 39 साल के खिलाड़ियों की संख्या है। ऐसे खिलाड़ी 20 प्रतिशत हैं। वहीं, 18 से 200 साल के आठ प्रतिशत हैं।

आईपीएल 2026 नीलामी - उपलब्ध स्लॉट्स

टीम कुल उपलब्ध
स्लॉट्स
विदेशी
स्लॉट्स
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6
सनराइजर्स हैदराबाद 10 2
चेन्नई सुपर किंग्स 9 4
राजस्थान रॉयल्स 9 1
दिल्ली कैपिटल्स 8 5
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 2
लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 4
गुजरात टाइटंस 5 4
मुंबई इंडियंस 5 1
पंजाब किंग्स 4 2
विज्ञापन

नीलामी में किस आयु वर्ग के कितने खिलाड़ी
इस नीलामी में 18 साल के तीन खिलाड़ी हैं। इनमें अफगानिस्तान के वाहिदुल्लाह जादरान और भारत के साहिल परख और आर.एस अम्ब्रिश शामिल हैं। तीनों का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। जादरान की उम्र फिलहाल 18 साल 13 दिन की है और वह इस नीलामी में उतरने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। वहीं, अम्ब्रिश की उम्र फिलहाल 18 साल 6 महीने और 11 दिन, जबकि साहिल की उम्र 18 साल 6 महीने और दो दिन है।

वहीं, नीलामी में 19 साल की उम्र के 12 खिलाड़ी हैं। इनमें भारत के 10 खिलाड़ी हैं। वहीं, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर डेनिएल लेटेगन और दक्षिण अफ्रीका के बयांडा मजोला इस बार नीलामी का हिस्सा होंगे। वहीं, भारत के 19 वर्षीय खिलाड़ियों में कार्तिक शर्मा, सात्विक देसवाल, सिद्धार्ध जून, अहमद इमरान, एरॉन वर्गीज, नमन पुष्पक, विहान मल्होत्रा, खिलन पटेल, कनिष्क चौहान और शुभम राणा शामिल हैं।

आईपीएल 2026 नीलामी के तीन सबसे युवा खिलाड़ी
खिलाड़ी देश उम्र (मौजूदा)
वाहिदुल्लाह जादरान अफगानिस्तान 18 साल 13 दिन
साहिल परख भारत 18 साल 6 महीना 2 दिन
आरएस अम्ब्रिश भारत 18 साल 6 महीना 11 दिन 

आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
वहीं, भारत के दिग्गज ऑलराउंडर 39 साल के जलज सक्सेन भी नीलामी में उतरेंगे। वह इस नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। एंडरसन ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा है। सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में जलज के अलावा 38 वर्षीय कर्ण शर्मा, उमेश यादव और इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन भी नीलामी में उतरेंगे। कर्ण दिग्गज लेग स्पिनर हैं, जबकि उमेश तेज गेंदबाज हैं। ग्लीसन भी तेज गेंदबाजी करते हैं। ये चार इस बार नीलामी में उतरने वाले चार सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। कर्ण का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, जबकि उमेश का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। ग्लीसन ने अपना बेस प्राइस 70 लाख रुपये रखा है।

नीलामी में चार सबसे उम्रदराज
खिलाड़ी उम्र देश बेस प्राइस (लाख रुपये)
जलज सक्सेना 39 भारत 40
कर्ण शर्मा 38 भारत 50
उमेश यादव 38 भारत 150
रिचर्ड ग्लीसन 38 इंग्लैंड 75

बेस प्राइस ब्रैकेट- कितने खिलाड़ी किस कैटेगरी में?
सबसे बड़ा रिजर्व प्राइस 2 करोड़ रुपये का है और 40 खिलाड़ियों ने यही ब्रैकेट चुना है। इसके अलावा 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले नौ खिलाड़ी हैं, जबकि 1.25 करोड़ की बेस प्राइस वाले चार और एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले 17 खिलाड़ी हैं।
बेस प्राइस (लाख में) खिलाड़ी
200 40
150 9
125 4
100 17
75 42
50 4
40 7
30 227
कुल 350

ऑक्शन फॉर्मेट
ऑक्शन की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों की कैटेगरी से होगी। इनमें पहले बल्लेबाज, फिर ऑल-राउंडर, फिर विकेटकीपर-बल्लेबाज, फिर तेज गेंदबाज और आखिर में स्पिनर आएंगे। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों की बारी आएगी। 70वें नंबर के खिलाड़ी के बाद एक्सलरेटेड नीलामी शुरू होगी।

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी पर्स और स्लॉट्स
10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 स्लॉट्स उपलब्ध हैं, जिनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है। उनके पर्स में ₹64.30 करोड़ रुपये हैं और उनके पास सबसे अधिक 13 (जिसमें 6 ओवरसीज स्लॉट शामिल) स्लॉट भी उपलब्ध हैं।

सभी 10 टीमों के पास उपलब्ध पर्स

टीम उपलब्ध पर्स
(करोड़ रुपये में)
लखनऊ सुपर जाएंट्स 22.95
राजस्थान रॉयल्स 16.05
सनराइजर्स हैदराबाद 25.5
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 16.4
कोलकाता नाइट राइडर्स 64.3
मुंबई इंडियंस 2.75
चेन्नई सुपर किंग्स 43.4
दिल्ली कैपिटल्स 21.80
गुजरात टाइटंस 12.9
पंजाब किंग्स 11.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें